अमित शाह देश के गृह और सहकारिता मंत्री हैं। अहमदाबाद से लोकसभा सांसद हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष। 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई के एक गुजराती हिन्दू परिवार में जन्मे अमित शाह अमदाबाद में कॉलेज के दिनों में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े गये थे। अमित शाह गुजरात की सरखेज विधानसभा से 1997 में पहली बार विधायक बने। 1997 से ही ही शाह लगातार गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। जुलाई 2014 में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला था। Read More
आधिकारिक आदेश में कहा गया कि 1975 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और वामपंथ कट्टरवाद (एलडब्ल्यूई) प्रभावित राज्यों के बारे में मंत्रालय को सुरक्षा संबंधी मामलों पर सलाह देंगे। ...
प्याज का निर्यात रोक दिया गया है और सुरक्षित भंडारों के जरिये उपलब्धता बेहतर की जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्याज की खुदरा कीमतें लगभग पूरे देश में सौ रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर चुकी हैं। कुछ शहरों में इसका खुदरा भाव डेढ़ सौ रुपये प्रति किलोग्राम ...
गृह मंत्रालय ने कहा कि देशभर में सभी पुलिस स्टेशनों में महिला सहायता डेस्क की स्थापना की जाएगी। निर्भया कोष से 100 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह योजना राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा लागू की जाएगी। ...
बैठक में गांधी ने कहा, ‘‘ कोई नहीं पूछ रहा कि आप प्याज खाती हैं या नहीं। आप वित्त मंत्री हैं और हम पूछ रहे हैं कि अर्थव्यवस्था क्यों संकट का सामना कर रही है। अगर आपने गरीब से गरीब व्यक्ति से भी पूछा होता तो आपको उचित जवाब मिल जाता।’’ ...
अधिकारियों ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि इस बैठक में रेल मंत्री पीयूष गोयल और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाग लिया। बैठक में मंत्रिमंडलीय सचिव राजीव गौबा और प्रधानमंत्री के सलाहकार पी.के.सिन्हा भी उपस्थित थे। ...
उत्तरी केरल में अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड की तीन दिवसीय यात्रा शुरू करते हुए गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘संकट’ में हैं क्योंकि उन्होंने जो ‘काल्पनिक दुनिया’ बनाई थी वह बिखर रही है। ...