अक्षय कुमार भारतीय फिल्म अभिनेता हैं। वे 100 से अधिक हिन्दी फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें खिलाड़ी, मोहरा, सबसे बड़ा खिलाड़ी जैसी फिल्मों के चलते एक्शन हीरो बताया गया। लेकिन उन्होंने ये दिल्लगी, धड़कन, हमको दीवाना कर गए जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की भी छवि बनाई। साल 2002 में उन्हें अपना पहला फ़िल्मफेयर पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ खलनायक फ़िल्म अजनबी लेकिन मिला। इसके बाद उन्होंने हेरा फेरी, भूल-भुलैया, गरम मसाला, हे-बेबी जैसी फिल्मों से कॉमेडी में जगह बनाई। लेकिन उनका सफर यहां और आगे बढ़ा बेबी, हॉलीडे, एयरलिफ्ट से गोल्ड तक के सफर में देश को समर्पित फिल्में बनाने की पदवी भी हासिल कर ली है। उन्हें फिल्म रुस्तम के लिए नेशनल अवार्ड दिया गया। उनकी शादी सुपरस्टार राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना से हुई है। फिल्मों आने से पहले वे मार्शल आर्ट्स सीख चुके हैं। इस दौरान उन्होंने रसोइया की नौकरी भी की है। मार्शल आर्ट के ही एक छात्र के द्वारा दिए गए मॉडलिंग असाइनमेंट के रास्ते वह फिल्मों में आए। Read More
मध्य प्रदेश के मंत्री ने कहा कि राम सेतु मानव के द्वारा निर्मित पुल है। ये मानव शक्ति के आधार पर निर्मित पुल है, यह वैज्ञानिक और तार्किक आधार पर सिद्ध हो चुका है। ...
Boxofficeindia.com की एक रिपोर्ट के अनुसार, राम सेतु ने ₹15 करोड़ की ओपनिंग देखी, जो 2022 में एक हिंदी मूल फिल्म के लिए दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले केवल ब्रह्मास्त्र और भूल भुलैया 2 ने ही ओपनिंग डे पर शानदार बिजनेस किया था। ...
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अजय देवगन और जॉन अब्राहम के बाद इस साल साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास दिल्ली के लव कुश रामलीला में नजर आएंगे। ...
अक्षय कुमार ने टूटे दिल से उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मिलन को याद करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- अपने फंकी हेयरस्टाइल्स, स्माइल की वजह से तुम भीड़ में अलग नजर आते थे ...
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड की कई फिल्मों को बॉयकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस ट्रेंड को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की प्रतिक्रिया सामने आई है। ...