Ram Setu: फिल्म 'राम सेतु' का लांच हुआ टीजर, 3 दिन में मिशन पूरा करने निकले अक्षय कुमार, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Published: September 26, 2022 02:11 PM2022-09-26T14:11:38+5:302022-09-26T14:12:34+5:30

राम सेतु के टीजर में अक्षय कुमार जंगलों से भागते हुए और कीचड़ भरे रास्तों पर फिसलते हुए, विस्फोटों और गोलियों से जूझते हुए दिखाई देते हैं।

Akshay Kumar’s Ram Setu first teaser releases watch video | Ram Setu: फिल्म 'राम सेतु' का लांच हुआ टीजर, 3 दिन में मिशन पूरा करने निकले अक्षय कुमार, देखें वीडियो

Ram Setu: फिल्म 'राम सेतु' का लांच हुआ टीजर, 3 दिन में मिशन पूरा करने निकले अक्षय कुमार, देखें वीडियो

Highlightsअक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का टीजर रिलीज हो गया है।फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आने वाली हैं।फिल्म का प्लॅाट एक रहस्य है लेकिन टीजर से ऐसा प्रतीत होता है कि राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय के पास केवल तीन दिन हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' का टीजर सोमवार को रिलीज हो गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरुचा भी नजर आने वाली हैं। सामने आए टीजर में एक्टर को एक एक पुरातत्वविद् की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है जो पौराणिक राम सेतु को बचाने के लिए एक मिशन पर है।

फिल्म का प्लॅाट एक रहस्य है लेकिन टीजर से ऐसा प्रतीत होता है कि राम सेतु को बचाने के लिए अक्षय के पास केवल तीन दिन हैं। टीजर में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्यदेव कंचरण की झलक देखने को मिली है। टीजर में अक्षय जंगलों के बीच भागते हुए नजर आ रहे हैं। राम सेतु को तमिलनाडु के दक्षिण-पूर्वी तट पर रामेश्वरम द्वीप और श्रीलंका के उत्तर-पश्चिमी तट पर मन्नार द्वीप के बीच स्थित चूना पत्थर की एक श्रृंखला कहा जाता है।

रामायण के अनुसार, भगवान राम ने सीता माता को रावण से छुड़ाने के लिए लंका पहुंचने के लिए इस पुल का निर्माण किया था। बता दें कि पहले अक्षय कुमार ने फिल्म को अतीत, वर्तमान और भविष्य की पीढ़ियों के बीच एक सेतु के रूप में वर्णित किया था। फिल्म की घोषणा दिवाली 2020 पर एक पोस्टर के साथ की गई थी जिसमें अक्षय भगवान राम की एक छवि के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे थे।

राम सेतु का निर्देशन अभिषेक शर्मा ने किया है और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा सह-निर्मित अमेजन प्राइम वीडियो, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस के साथ किया गया है। कटपुतली, सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे और रक्षा बंधन के बाद राम सेतु साल में अक्षय की पांचवीं फिल्म है। फिल्म राम सेतु इस साल दिवाली के मौके पर 25 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है। 

Web Title: Akshay Kumar’s Ram Setu first teaser releases watch video

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे