आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। 10 जुलाई को दोपहर 2 बजे हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 2,13,679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। भारी बारिश और हथिनिकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी चेतावनी स्तर को पार कर गयी ...
बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा कि हालात भयावह होने के आसार नहीं हैं लेकिन सरकार की तैयारी पूरी है। केजरीवाल ने कहा कि अगर यमुना 206 मीटर के निशान को पार करती है, तो हम नदी के किनारे निकासी शुरू कर देंगे। ...
बाढ़ के खतरे के मद्देनजर अधिकारियों को सतर्क रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया गया है। नदी के तटबंध के आसपास रहने वाले लोगों को जागरूक और आगाह करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया दलों को भी तैनात किया गया है। ...
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी मंत्री और मेयर उन इलाकों का निरीक्षण करेंगे जहां शहर में भारी बारिश के बाद जलभजमाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। अधिकारियों की रविवार की छुट्टी रद्द की। ...
बीजेपी ने कहा है कि दिल्ली सरकार ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को नौकरियां दी और उनके वेतन का भुगतान दिल्ली सरकार के राजकोष से किया। दावा किया है कि कई लोगों के नाम सामने आए हैं, जो केजरीवाल के लिए काम करते थे, लेकिन उन्हें वेतन दिल्ली सरकार से म ...
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस द्वारा दिल्ली अध्यादेश के खिलाफ ढुलमुल रवैये अपनाने पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ...
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वही शराब घोटाले के किंगपिन हैं। जैसे-जैसे मामले में जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे हथकड़ी भी केजरीवाल के पास आ रही है। ...
19 मई को, केंद्र ने राष्ट्रीय राजधानी में आईएएस और दानिक्स अधिकारियों के स्थानांतरण और पोस्टिंग का अधिकार लेते हुए एक अध्यादेश जारी किया था। दिल्ली सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली के उपराज्यपाल को नोटिस जारी ...