आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
गृहमंत्री अमित शाह ने संसद में पेश किये गये राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 पर कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान में दिये शक्तियों के अनुरूप ही अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए यह विधेयक संसद में पेश किया है। ...
आप सांसद राघव चड्ढा ने संसद में दिल्ली सेवाओं के नियंत्रण पर पेश किये गये विवादास्पद विधेयक को भाजपा द्वारा दिल्ली सरकार का गला घोंटने का प्रयास बताया। ...
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे विपक्षी एकता को झटका लग सकता है। केंद्र के दिल्ली सेवा अध्यादेश को लेकर दीक्षित ने कहा है कि ये बिल सदन में पास होना चाहिए, ये बिल दिल्ली की स्थिति के मुताबिक है। ...
आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने सभी राज्यसभा सांसदों को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर अध्यादेश को बदलने के लिए लाए जाने वाले विधेयक पर पार्टी के रुख का समर्थन करने के लिए 31 जुलाई से 4 अगस्त तक सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन-लाइन व्हिप जारी किया ...
आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है, जिन्होंने उन पर एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। ...
कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके साफ किया है कि आखिर सदन की कार्यवाही क्यों नहीं चल पा रही है और सरकार एवं विपक्ष के बीच गतिरोध की वजह क्या है। कांग्रेस ने कहा है कि विपक्ष नियम 267 के तहत चर्चा चाहता है और सरकार चतुराई दिखाते हुए नियम 176-77 में के ...
दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मणिपुर में बढ़ती हिंसा और महिलाओं से बर्बरता के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज शाम 4 बजे दिल्ली के जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने लोगों से शाम 4 बजे जंतर मंतर पहुं ...