लाइव न्यूज़ :

इटैलियन ओपन: नोवाक जोकोविच सेमीफाइनल में, राफेल नडाल एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम चार में पहुंचे

By भाषा | Updated: May 18, 2019 17:06 IST

नोवाक जोकोविच ने तीन सेट तक चले मुकाबले में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ दो मैच प्वाइंट बचाकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि राफेल नडाल एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम चार में पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देनोवाक जोकोविच ने दो मैच प्वाइंट बचाकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।गत चैम्पियन राफेल नडाल एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम चार में पहुंच गए।

रोम, 18 मई। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शुक्रवार को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में जुआन मार्टिन डेल पोत्रो के खिलाफ दो मैच प्वाइंट बचाकर इटैलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जबकि गत चैम्पियन राफेल नडाल एक भी सेट गंवाए बिना अंतिम चार में पहुंच गए। वहीं स्विस स्टार रोजर फेडरर और महिलाओं में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने चोट के कारण फ्रेंच ओपन से पहले अंतिम वार्मअप टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया।

जोकोविच ने तीन घंटे तक चले मुकाबले में पूर्व यूएस ओपन चैम्पियन जुआन मार्टिन डेल पोत्रो पर 4-6 7-6 6-4 से जीत हासिल की। पंद्रह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता का सामना अर्जेंटीना के डिएगो स्वाट्जमैन से होगा जिन्होंने जापान के छठे वरीय केई निशिकोरी को 6-4 6-2 से मात दी। आठ बार के रोम चैम्पियन नडाल ने स्पेन के साथी फर्नांडो वर्डास्को पर 6-4 6-0 से जीत हासिल की और अब फाइनल में जगह बनाने के लिए उनका सामना यूनान के उभरते हुए स्टार स्टेफानोस सिटसिपास से होगा।

ओसाका के हटने से मैड्रिड ओपन की विजेता किकी बर्टन्स को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया। छठी वरीयता प्राप्त बर्टन्स अब ब्रिटेन की योहाना कोंटा से भिड़ेंगी जिन्होंने चेक गणराज्य की मार्केटा वोंड्रोयूसोवा को 6-3 3-6 6-1 से शिकस्त दी। वहीं पूर्व नंबर एक रह चुकी महिला खिलाड़ी कैरोलिना प्लिस्कोवा ने विक्टोरिया अजारेंका पर 6-7 6-2 6-2 से जीत हासिल की। चेक गणराज्य की चौथी वरीय खिलाड़ी का सामना अब यूनान की मारिया सकारी से होगा जिन्होंने फ्रांस की क्रिस्टिना मलादेनोविच को शिकस्त दी।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!