लाइव न्यूज़ :

बीच मैच में कोर्ट पर ऐसे गिरी विंबलडन चैम्पियन, ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पर भी संशय

By विनीत कुमार | Updated: January 2, 2018 19:25 IST

इस टूर्नामेंट में शीर्ष विश्व वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल हिस्सा नहीं ले रहे हैं। साथ ही ब्रिटिश दिग्गज एंडी मरे ने भी इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है।

Open in App

ऑस्ट्रेलियन ओपन शुरू होने में दो हफ्ते के समय बाकी है लेकिन इससे पहले ही पिछले साल की विंबलडन चैम्पियन और वर्ल्ड की नंबर दो खिलाड़ी गर्बिनिया मुगुरुजा चोटिल हो गई हैं। उन्हों मंगलवार को ब्रिसबेन इंटरनेशनल में एक मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण कोर्ट से बाहर आना पड़ा।

यह लगातार चौथी बार है जब मुगुरुजा को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। इसके साथ ही उनके सिमोना हालेप को पीछे छोड़ रैकिंग में शीर्ष पर पहुंचने की उम्मीद भी खत्म हो गई है। यह मैच जब रोका गया जब मुगुरुजा पहला सेट 7-5 से जीत चुकी थी। दूसरा सेट उन्होंने 6-7 (3-7) से गंवाया लेकिन तीसरे सेट में वह 2-1 से आगे चल रही थीं। तभी सर्विस करने के बाद कोर्ट पर गिर पड़ी और उन्हें मैच से हटना पड़ा। मुगुरुजा दूसरे दौर में सर्बिया की एलेक्जेंड्रा क्रुनिक के खिलाफ यह मैच खेल रही थीं।

मुगुरुजा ने एक बयान में कहा, 'कई बार मुझे ऐंठन की समस्या हुई है। इस मैच के दूसरे सेट में ही यह समस्या शुरू हो गई थी। पिछली बार मुझे आस्ट्रेलिया ओपन में ही ऐंठन की समस्या हुई थी। मुझे लगता है कि इस प्रकार के मौसम में ही मुझे ऐसा होता है। मुझे पता नहीं है, लेकिन मेरे लिए यह काफी अजीब बात है।'

बताते चलें कि इस टूर्नामेंट में राफेल नडाल हिस्सा नहीं ले रहे हैं। साथ ही ब्रिटिश दिग्गज एंडी मरे ने भी इस टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपनटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!