लाइव न्यूज़ :

राफेल नडाल बंधेंगे विवाह के बंधन में, 14 साल डेटिंग के बाद गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: February 1, 2019 18:39 IST

Rafael Nadal: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल विवाह इस साल विवाह के बंधन में बंधने की तैयारी में हैं, करेंगे लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रहीं सिस्का पेरोला से शादी

Open in App

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल लंबे समय से अपनी गर्लफ्रेंड रही सिस्का पेरोलो से इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

स्पैनिश मैगजीन ओला की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 साल से एकदूसरे को डेट कर रहे नडाल और पेरोलो ने पिछले साल मई में रोम में सगाई की थी। 

लेकिन अब तक इन दोनों ने एकदूसरे से सगाई की बात को सार्वजनिक नहीं की है। लेकिन एटीपी टूर ने ट्विटर पर लिखा है कि नडाल ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया है और वे दोनों शादी करने वाले हैं।2005 से पेरोला को डेट कर रहे नडाल ने इस मैगजीन से एक बार कहा था, उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड के बच्चों का पिता बनकर खुशी होगी। उन्होंने कहा था कि मेरा उद्देश्य परिवार बनाना है। मुझे बच्चे पसंद हैं और मैं चाहूंगा कि मेरे बच्चों को जो पसंद हो वे करें। 

नडाल की गर्लफ्रेंड पेरोलो के पास बिजनेस की डिग्री है और वह वर्तमान में स्पेन के मलोरका स्थित राफेल नडालटेनिस ऐकैडमी में काम करती हैं।

32 वर्षीय नडाल टेनिस इतिहास के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार हैं और अब तक 17 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। नडाल को हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच से शिकस्त का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :राफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!