लाइव न्यूज़ :

नडाल का 50 सेट जीत का जादुई सफर थमा, गंवाया नंबर एक का ताज

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: May 12, 2018 13:44 IST

Rafael Nadal: राफेल नडाल की क्ले कोर्ट पर लगातार 50 सेट जीत का सिलसिला थम गया है, मैड्रिड ओपन में हारे

Open in App

नई दिल्ली, 12 मई: स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल का क्ले कोर्ट पर लगातार 50 सेट जीत का सिलसिला थम गया है। नडाल को शुक्रवार को मैड्रिड मास्टर्स के क्वॉर्टर फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने सीधे सेटों में 7-5, 6-3 से हरा दिया। ये क्ले कोर्ट पर नडाल की पिछले लगभग एक साल में पहली हार है। 

मोंटे कार्लो और बार्सिलोना का खिताब 11 बार जीतकर मैड्रिड ओपन में अपने खिताब की रक्षा के लिए पहुंचे नडाल की क्वॉर्टर फाइनल में थीम के खिलाफ एक नहीं चली। थीम 2017 के मैड्रिड ओपन के फाइनल में नडाल से हार गए थे। संयोग से थीम ने ही करीब 12 महीने पहले नडाल को क्ले कोर्ट पर आखिरी बार इटैलियन ओपन में हराया था।

इससे पहले नडाल ने मैड्रिड ओपन में गुरुवार को डिएगो श्वार्ट्जमैन को हराकर क्ले कोर्ट पर अपना लगातार 50वां सेट जीतते हुए जॉन मैक्नेरो के 1984 में बनाए गए 49 सेट जीत के 34 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था। पांच बार के मैड्रिड ओपन विजेता नजाल ने श्वार्ट्जमैन के खिलाफ जीत के साथ ही क्ले कोर्ट पर अपना लगातार 21वां सेट जीता था। (पढ़ें: नडाल ने लगातार 50वां सेट जीतकर रचा इतिहास, तोड़ा जॉन मैक्नेरो का 34 साल पुराना रिकॉर्ड)

इस हार के साथ ही नडाल ने दुनिया के एक नंबर एक खिलाड़ी का ताज भी गंवा दिया और अब सोमवार को जारी होने वाली ताजा रैंकिंग में रोजर फेडरर का नंबर एक खिलाड़ी बनना तय हो गया हैं।

इस हार के बाद अब नडाल इस महीने के अंत में होने वाले फ्रेंच ओपन में 11वीं बार खिताब जीतने के इरादे से उतरेंगे।

टॅग्स :राफेल नडालटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

विश्व47 साल में मार्टिना नवरातिलोवा और 45 साल में वीनस विलियम्स?, कमाल के साथ धमाल, 22 वर्ष छोटी पीटन स्टर्न्स को 6-3, 6-4 से हराया

क्राइम अलर्टRadhika Yadav Murder: विवाद की जड़ में थी टेनिस अकादमी, फिर बेटी की इंस्टा रील्स और म्यूजिक वीडियो को देख पिता ने हत्या को दिया अंजाम

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!