लाइव न्यूज़ :

Italy Open: राफेल नडाल ने नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर जीता इटली ओपन का खिताब

By सुमित राय | Updated: May 20, 2019 08:59 IST

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इटली ओपन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराफेल नडाल ने नोवाक जोकोविच को हराकर इटली ओपन पुरुष एकल का खिताब जीता।दो घंटे 25 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने जोकोविच को 6-0, 4-6, 6-1 से हराया।वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल का यह नौंवां इटली ओपन खिताब है।

स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इटली ओपन पुरुष एकल का खिताब जीत लिया। वर्ल्ड नंबर-2 नडाल का यह नौंवां इटली ओपन खिताब है। वहीं, इस साल उनका यह पहला खिताब है। नडाल का यह 81वीं टूर्नामेंट जीत है।

दो घंटे 25 मिनट तक चले फाइनल मुकाबले में राफेल नडाल ने जोकोविच को 6-0, 4-6, 6-1 से हराया। इस जीत के साथ ही नडाल ने अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव कर लिया।

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच 54वां मुकबला खेला गया और नडाल ने 26वीं जीत दर्ज की। हालांकि इस हार के बावजूद नोवाक जोकोविच अभी भी 28-26 से आगे हैं। राफेल नडाल ने इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच से मिली हार का बदला भी पूरा कर लिया है।

11 बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन नडाल अब 26 मई से शुरू होने जा रहे फ्रेंच ओपन में खेलने उतरेंगे, जहां उनकी नजरें अपने 12वें खिताब पर होगी। फ्रेंच ओपन में नडाल और जोकोविक को शीर्ष दो सीड मिलेगी।

पिलिसकोवा ने इटैलियन ओपन का खिताब जीता

चेक गणराज्य की चौथी वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को 6-3, 6-4 से शिकस्त देकर इटैलियन ओपन महिला एकल का खिताब अपने नाम किया। फ्रेंच ओपन में 2017 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पिलिसकोवा के करियर का यह 13वां खिताब है।

यह रोलां गैरां पर 26 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम से पहले अभ्यास के लिहाज से प्रमुख टूर्नामेंट है। विश्व की पूर्व नंबर चार खिलाड़ी के लिए प्रत्येक सेट में एक एक ब्रेक जीत के लिये पर्याप्त था। उन्होंने 85 मिनट तक चले मैच में तीसरे मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की।

टॅग्स :राफेल नडालनोवाक जोकोविच
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!