लाइव न्यूज़ :

French Open 2019: जोकोविच की नजरें नया इतिहास रचने पर, पर सामने होगी नडाल, फेडरर की चुनौती

By भाषा | Updated: May 23, 2019 15:20 IST

French Open 2019: 26 मई से शुरू होने जा रहे फ्रेंच ओपन में नोवाक जोकोविच की नजरें जहां इतिहास रचने पर होंगी, लेकिन उनके सामने होगी नडाल और फेडरर की चुनौती

Open in App

पेरिस, 23 मई: नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन में जीत के साथ टेनिस इतिहास में ऐसे दूसरे खिलाड़ी बन सकते है जिन्होंने दो बार सभी चारों ग्रैंडस्लैम खिताब को अपने नाम किया हो। टूर्नामेंट में दिग्गज रोजर फेडरर की वापसी और राफेल नडाल के लय में आने से विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर काबिज जोकोविच का रास्ता इतना आसान नहीं होगा।

टूर्नामेंट के क्वॉलिफायर मुकाबले 20 मई से खेले जा रहे है जबकि मुख्य मुकाबले 26 मई से शुरू होंगे। जोकोविच इससे पहले 2016 में चारों ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके है। उन्होंने 2018 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीतने के बाद इस साल जनवरी में अपना सातवां ऑस्ट्रेलियाई ओपन का खिताब जीता है। जोकोविच ने अब तक 15 गैंडस्लैम खिताब जीते हैं जबकि इस मामले में फेडरर और नडाल क्रमश: 20 और 17 खिताब के साथ उनसे आगे है।

इन दोनों खिलाड़ियों ने भी करियर स्लैम को पूरा किया है लेकिन एक साथ चारों बड़े खिताब एक बार में जीतने में सफल नहीं रहे हैं। टेनिस के इतिहास में जोकोविच से पहले सिर्फ डान बुड्गे (1938) और राड लेवर (1962 और 1969) ही एक साथ चारों खिताब के विजेता रहे है। सर्बिया के जोकोविच को पिछले सप्ताह इटैलियन ओपन में नडाल ने हराया था और स्पेन का यह खिलाड़ी रोलां गैरो में अपना 12वां खिताब जीतना चाहेगा।

रिकॉर्ड 11वीं बार फ्रेंच ओपन जीतने वाले नडाल ने रविवार को नौवीं बार इटैलियन ओपन चैंपियन बनकर लय में होने का संकेत दे दिया है। फेडरर 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगे। अगर वह 37 साल की उम्र में इस खिताब को जीतते है तो फ्रेंच ओपन के सबसे उम्रदराज विजेता होंगे।

जोकोविच और फेडरर के अलावा विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज डोमनिक थिएम और छठे पायदान पर काबिज यूनान के स्टेफानोस सिटसिपास भी जीत के दावेदार होंगे। इस खेल के अगले बड़े खिलाड़ी के तौर पर देखे जा रहे जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें होगी। 

टॅग्स :फ्रेंच ओपननोवाक जोकोविचरोजर फेडररराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!