लाइव न्यूज़ :

सिनसिनाटी मास्टर्स: नोवाक जोकोविच क्वॉर्टर फाइनल में, फेडरर उलटफेर का शिकार

By भाषा | Updated: August 16, 2019 16:56 IST

Novak Djokovic: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया, रोजर फेडरर हुए उलटफेर का शिकार

Open in App

सिनसिनाटी, 16 अगस्त: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया जबकि तीसरे वरीय रोजर फेडरर को अमेरिकी ओपन की तैयारियों की इस प्रतियोगिता में हार का सामना करना पड़ा। जोकोविच ने बुधवार को 90 मिनट तक चले मुकाबले में स्पेन के 53 रैंकिंग के पाब्लो कारेनो पर 6-3 6-4 से जीत हासिल की। 

सिनसिनाटी में सात बार के चैंपियन फेडरर पहली बार रूस के आंद्रे रुबलेव से भिड़ रहे थे और उन्हें एक घंटे में 3-6 4-6 से उलटफेर का सामना करना पड़ा। फेडरर विम्बलडन के फाइनल में जोकोविच से हारने के बाद अपना दूसरा ही मैच खेल रहे थे। गत चैम्पियन जोकोविच क्वॉर्टरफाइनल में फ्रांस के लुकास पौली से भिड़ेगे जिन्होंने रूस के कारेन खाचानोव को 6-7 6-4 6-2 से पराजित किया। 

वहीं महिलाओं के वर्ग में शीर्ष वरीय एशले बार्टी ने एनेट कोंटावेट पर 4-6 7-5 7-5 से जीत हासिल कर डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनायी। पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा को बाहर करने वाली बार्टी अब यूनान की मारिया सकारी से भिड़ेंगी जिन्होंने नौंवी वरीय आर्यना सबालेंका को 6-4 6-4 से शिकस्त दी। 

जापान की दूसरी वरीय नाओमी ओसाका ने सिए सु वेई पर 7-6 5-7 6-2 से जीत हासिल की। वहीं 2017 अमेरिकी ओपन के फाइनल में पहुंची मेडिसन ने विम्बलडन चैम्पियन सिमोना हालेप को 6-1 3-6 7-5 से मात दी। दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा ने 2017 अमेरिकी ओपन विजेता स्लोआने स्टीफंस को 6-1 6-2 से हराया। मार्च के बाद वीनस विलियम्स ने पहली बार लगातार तीन मैचों में जीत हासिल करते हुए डोना वेकिच को 2-6 6-3 6-3 से शिकस्त दी। 

टॅग्स :नोवाक जोकोविचरोजर फेडरर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

विश्वCarlos Alcaraz vs Jannik Sinner, 2025 Wimbledon Final: 25वां ग्रैंड स्लैम कब, जोकोविच को सपना टूटा?, कार्लोस अल्काराज-यानिक सिनर में खिताबी टक्कर, कहां और कब देखें लाइव

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!