लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारे प्रजनेश, सिंगल्स में भारत की चुनौती खत्म

By भाषा | Updated: January 21, 2020 10:53 IST

Prajnesh Gunneswaran: ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में प्रजनेश गुणेश्वरन की हार के साथ ही सिंगल्स में भारतीय चुनौती खत्म हो गई है

Open in App
ठळक मुद्दे प्रजनेश गुणेश्वरन जापानी वाइल्ड कार्डधारी तत्सुमा इतो से हारेप्रजनेश की हार के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन सिंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त

मेलबर्न: भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष सिंगल्स के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए और उन्होंने दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से खेलने का मौका गंवा दिया । दुनिया के 122वें नंबर के खिलाड़ी प्रजनेश क्वालीफायर में ‘लकी लूजर’ के तौर पर मुख्य ड्रॉ में पहुंचे थे।

वह पहले दौर में अपने से 22 रैंकिंग नीचे वाले खिलाड़ी जापानी वाइल्ड कार्डधारी तत्सुमा इतो से दो घंटे तक चले मुकाबले में 4 . 6, 2 . 6, 5 . 7 से हार गए। इतो का सामना अब सर्बिया के जोकोविच से होगा । प्रजनेश लगातार पांचवीं बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में पहुंचे थे।

वह बेहतर रैंकिंग के कारण विम्बलडन, फ्रेंच ओपन और अमेरिकी ओपन खेल चुके हैं। उनके हारने के साथ ही एकल वर्ग में भारत की चुनौती खत्म हो गई। पुरुष युगल में भारत के दिविज शरण और न्यूजीलैंड के अर्टेम सिटाक का सामना स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और पुर्तगाल के जोओ सोउसा से होगा।

वहीं रोहन बोपन्ना और जापान के यासुकाता उचियामा की टक्कर अमेरिका के 13वीं वरीयता प्राप्त बाब और माइक ब्रायन से होगी। महिला युगल में सानिया मिर्जा और यूक्रेन की नादिया किचेनोक का सामना चीन की शिंयुन हान और लिन झू से होगा। दो साल बाद कोर्ट लौटी सानिया ने हाल ही में किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल खिताब जीता। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियन ओपन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

टेनिस अधिक खबरें

टेनिसAustralia Open 2024: सुमित नागल ने विश्व के नंबर 31 अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराया

टेनिसयौन शोषण का आरोप लगा गायब हुईं चीनी टेनिस स्टार पेंग शुआई की पूरी कहानी

टेनिसचीन की टेनिस खिलाड़ी पेंग शुआई ने IOC के अध्यक्ष से वीडियो कॉल पर कहा "मैं सुरक्षित हूँ"

टेनिसUS Open: एम्मा रादुकानू ने रचा इतिहास, ब्रिटेन की 18 वर्षीय खिलाड़ी ने यूएस ओपन खिताब जीता, अपने सभी सेट जीते

टेनिसUS OPEN: ओलंपिक गोल्‍ड मेडलिस्‍ट एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर फाइनल में नोवाक जोकोविच, इतिहास रचने से एक कदम दूर, रोजर फेडरर और राफेल नडाल से आगे!