लाइव न्यूज़ :

दुखद: कोरोना ने छीन ली एक और जिंदगी, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

By अमित कुमार | Updated: December 7, 2020 09:58 IST

टीवी इंडस्ट्री की जान मानी एक्ट्रेस दिव्या भटनागर अब हमारे बीच नहीं रही। कोरोना वायरस और निमोनिया की वजह से उनकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइस साल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से लगातार बुरी खबरों का सिलसिला जारी है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस दिव्या भटनागर कोरोना वायरस की वजह से जिंदगी जंग हार गई हैं। दिव्या भटनागर की मौत से उनकी मां को गहरा सदमा लगा है और वह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रही हैं।

साल 2020 में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री ने कई हस्तियों को खोया है। अब टीवी जगत में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दिव्या भटनागर की मौत की खबर सामने आई है। रोपोर्ट के मुताबिक दिव्या कोरोना वायरस का शिकार थीं। कुछ दिन से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन उनकी हालत दिन-प्रतिदिन बिगड़ती चली गई और सोमवार तड़के 3 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। 

एक्ट्रेस दिव्या भटनागर के करीबी दोस्त युवराज रघुवंशी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की।  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ‘गुलाबो’ का किरदार निभाने वाली दिव्या इस शो की काफी पॉपुलर कलाकार थी। दिव्या को पहले निमोनिया हुआ और फिर कोरोना वायरस हो  गया था। जिसके बाद उन्हें गोरेगांव के एसआरवी अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। दिव्या की हालत गंभीर बताई जा रही थी, उनका ऑक्सीज़न लेवल कम हो रहा था जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

दिव्या की मां और उनके परिवार वाले मौत की खबर से सदमे में हैं। दिव्या की मां ने दावा किया था कि अभिनेत्री के पति गगन ने उन्हें धोखा दिया था। गगन शादी के बाद दिव्या को छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद उनका कोई अता पता नहीं है। दिव्या की मां की मानें तो दोनों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं थे। दिव्या की मां ने कहा था कि दिव्या ने बिना हमें बताए शादी की थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब