लाइव न्यूज़ :

'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी हुईं कोरोना संक्रमित, लोगों से की ये खास अपील

By अमित कुमार | Updated: September 13, 2020 08:27 IST

सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे ‘एंड टीवी’ पर आने वाले शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी के रोल में फैंस से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है।हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद लोगों को इस बात की जानाकारी दी।

‘एंड टीवी’ पर आने वाले शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में 'कटोरी देवी' का रोल निभाने वाली हिमानी शिवपुरी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। शूट के दौरान हिमानी शिवपुरी को खुद में कोरोना के कुछ लक्षण नजर आए थे जिसके बाद उन्होंने कोविड 19 टेस्ट करवाया। टेस्ट का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद लोगों को इस बात की जानाकारी दी। 

हिमानी शिवपुरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'गुड मॉर्निंग, मैं आपको बताना चाहती हूं कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। जो भी व्यक्ति मेरे संपर्क में आया हो वो कृप्या करके अपना टेस्ट करवा लें'। उन्होंने आगे लिखा,  'मैं कोविड 19 पॉजिटव हूं। अथॉरिटी को इसकी जानकारी दे दी गई है। मैं पूरी तरह से होम क्वारैंटाइन हूं और डॉक्टर्स की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में जो भी व्यक्ति मेरे करीब रहा हो वो अपना टेस्ट करवा ले'।

बॉलीवुड की कई फिल्मों में किया है काम

हिमानी शिवपुरी ने अपने करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। परदेस, हम आपके है कौन, मैं प्रेम की दीवानी हूं, कोयला, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दीवाना मस्ताना और हम साथ साथ हैं में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को हमेशा याद रखा जाएगा। हिमानी शिवपुरी इन दिनों टेलीविजन शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में काम कर रही हैं। 

कटोरी देवी के रोल में हिमानी शिवपुरी ने जीता फैंस का दिल

'हप्पू की उलटन पलटन' में कटोरी देवी के रोल में फैंस से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। बेहद कम समय में इस शो ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। शो के हर किरदार को फैंस पसंद करते आ रहे हैं। शो में घर-परिवार की हरकतों और उठा-पटक को बेहतरीन तरीके से दिखाया गया है। शो में हप्पू सिंह का किरदार वही योगेश त्रिपाठी निभा रहे हैं।  

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाबॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब