लाइव न्यूज़ :

सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को ट्विटर पर किया बर्थडे विश, फैंस की जगी आस, साथ काम कर सकते है दोनों स्टार्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 5, 2021 16:33 IST

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा जल्द ही आपको गुदगुदाते हुए नजर आ सकते हैं। सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा को उनके बर्थडे विश किया है, जिससे ये कयास लगाए जा रहे है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे सुनील ग्रोवर ने किया कपिल शर्मा को बर्थडे विश सुनील ग्रोवर ने कहा- शुभकामनाएं और ढेर सारा प्यार पाजीजल्द साथ काम कर सकते है कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच तल्खियां जगजाहिर है। दोनों के बीच एक सार्वजनिक विवाद के बाद नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद दोनों साथ में किसी शो में नजर नहीं आए लेकिन सुनील ग्रोवर ने अब ऐसे संकेत दिए है, जिससे माना जा रहा है कि दोनों में सुलहा हो गई है और साथ ही फैंस की भी उनके दो बेहद लोकप्रिय कॉमेडियन को फिर से  साथ देखने की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

सुनील ग्रोवर ने किया बर्थडे विश  हाल ही में सुनील ग्रोवर ने  ट्विटर पर कपिल शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सुनील ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो @Kapilsharmak9! शुभकामनाएं और प्यार. खुश रहो और स्वस्थ रहो पाजी। इसके बाद कपिल शर्मा ने भी सुनील ग्रोवर को प्यार से रिप्लाई देते हुए कहा- शुक्रिया पाजी आपको बहुत सारा प्यार। दोनों के बीच इस तरह का मेल-मिलाप फैंस को उत्साहित कर रहा है कि शायद जल्द दोनों साथ काम कर सकते हैं।

क्या था विवाद  दरअसल 2017 में कपिल शर्मा और उनकी टीम अपने शो के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे, वहां से वापसी के दौरान दोनों में कहा सुनी हो गई और बताया जाता है कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। इसके बाद दोनों में ट्विटर वॉर छिड़ गई। एक तरफ  कपिल जहां माफी मांगते हुए नजर आ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ सुनील ग्रोवर ने ट्विटर पर ये कहते हुए दिखाई दिए थे कि आपको महिला के सामने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था। जिससे ये बात तो साफ थी कि दोनों के बीच अनबन चल रही है।

टॅग्स :कपिल शर्माबर्थडे स्पेशलट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब