लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ऐसी हुई हालत कि गुजारे के लिए बेचनी पड़ी राखी, साथ निभाना साथिया अभिनेत्री बंदना विठलानी ने सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: August 2, 2021 16:56 IST

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू की ‘उर्मिला मामी’ का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री वंदना विठलानी की लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। उनके पास घर चलाने के लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देवंदना ने लॉकडाउन के दौरान राखी बनाकर गुजारा कियाराखी बनाने के साथ ही वंदना ने ज्वैलरी डिजायन भी सीख ली हैवंदना के पास अभी राखी के 20 ऑर्डर हैं। वह सेट पर भी राखियां बनाती हैं

लॉकडाउन में ऐसे बहुत से कलाकार सामने आए जिन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर लोगों से मदद की मांगी। काम ना मिलने की वजह से तो कई कलाकार मुंबई छोड़कर अपने गांव-घर चले गए। हालांकि बहुत से ऐसे ऐक्टर्स हुए जिन्होंने जैसे तैसे अपना गुजारा किया। इन्हीं में से एक हैं साथ निभाना साथिया से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री वंदना विठलानी।

राखी बनाकर वंदना ने परिवार का गुजारा किया

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू की ‘उर्मिला मामी’ का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री वंदना विठलानी की लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। उनके पास घर चलाने के लिए बिल्कुल भी पैसे नहीं बचे थे। और सीरियल्स की शूटिंग भी बंद थी लिहाजा वंदना के आगे दो ही रास्ते थे या तो वह किसी से मदद मांगे या फिर कमाई को दूसरा विकल्प ढूंढें। वंदन ने दूसरा विकल्प ही चूना। और लॉकडाउन के दौरान उन्होंने राखी बनाकर परिवार का गुजारा किया।

राखी के ऑनलाइन ऑर्डर मिलते हैंः वंदना

स्पॉट ब्वॉय से हुई बातचीत में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि लॉकडाउन के दौरान उनको भी तंगहाली और पैसे की कमी का दौर देखना पड़ा। बकौल वंदना- लॉकडाउन की वजह से सभी के काम पर रोक लग गई। आमदनी तो चली गई लेकिन खर्चे कम नहीं हुए, जिसके बाद घर चलाने के लिए दूसरे काम की तलाश की। वंदना ने बताया कि इस दौरान उन्होंने हैंड-मेड राखियां बनानी शुरू कर दी। और उन्हें ऑनलाइन बेचने लगीं। जिसके बाद उनके पास राखियों के ऑर्डर भी आने लगे हैं। यही नहीं इस दौरान उन्होंने  ज्वैलरी डिजाइनिंग भी सीखी। फिलहाल उनके पास अभी राखी के 20 ऑर्डर हैं। वह सेट पर भी राखियां बनाती हैं। 

गौरतलब है कि वंदना  ‘तेरा मेरा साथ रहे’ सीरियल से वापसी कर रही हैं। शो 16 अगस्त से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है। इसमें एक बार फिर से रुपल पटेल और जिया मानेक सास बहू के रोल में दिखाईं देगीं। अभिनेत्री इन दिनों ‘पांड्या स्टोर’ में दिखाई दे रही हैं।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब