लाइव न्यूज़ :

प्रत्यूषा बनर्जी के Ex बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सलोनी शर्मा से की शादी, सोशल मीडिया पर किया ऐलान

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 16, 2018 11:30 IST

दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सलोनी शर्मा के साथ शादी कर ली है।

Open in App

दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने सलोनी शर्मा के साथ शादी कर ली है। राहुल ने सलोनी के साथ अपनी शादी की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। 

सोशल मीडिया पर शादी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है आज के इस शुभ दिन में हम शादी के बंधन में बंध गए हैं। हमने एक दूसरे से जीवनभर प्यार,  और एक दूसरे के साथ का वादा किया है। प्लीज आप सभी हमारे इस नए सफर में अपना आशीर्वाद दें। राहुल और सलोनी ने इसके साथ हबी और वाइफी और नवंबर कपल हैशटैग का इस्तेमाल किया है। राहुल और सलोनी एक दूसरे को 2011 से 2015 तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं जिसके बाद दोनों अलग हो गए थे।

प्रत्यषा की सुसाइड के बाद आए थे चर्चा में 

प्रत्यूषा बनर्जी ने साल 2016 में सुसाइड कर ली थी जिसके बाद से राहुल चर्चा में हैं। जिस वक्त प्रत्यूषा ने आत्महत्या की थी दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे थे। प्रत्यूषा की मौत के बाद राहुल पर कई आरोप लगे थे इतना ही नहीं राहुल को मर्डर केस में गिरफ्तार भी किया गया था। राहुल टीवी सीरीयल में भी काम कर चुके हैं।

प्रत्यूषा की आत्महत्या के बाद ये बात सामने आई थी सलोनी की वजह से अक्सर राहुल और प्रत्यूषा में लड़ाई होती थी। जबकि सलोनी ने प्रत्यूषा पर इल्जाम लगाया था कि वो उनके और राहुल के बीच में आई थीं। हालांकि अभी तक प्रत्यूषा मर्डर केस की गुत्थी सुलझी नहीं है और राहुल ने दूसरी शादी भी कर ली है और भी अपनी पहली गर्लफ्रेंड के साथ ही।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीवेडिंग
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हल्दी में हुआ पूरा 'होली वाला स्वैग', तस्वीरों ने मचाया धमाल

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब