प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों की आत्महत्या, विकास गुप्ता पर करेंगे केस

By अनिल शर्मा | Published: June 21, 2021 01:36 PM2021-06-21T13:36:33+5:302021-06-21T13:44:37+5:30

राहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगे। वहीं प्रत्युषा के खुदकुशी का आरोप झेल रहे राहुल ने बयान दिया है कि एक्ट्रेस ने उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके माता-पिता की वजह से खुदकुशी की। यहां बता दें कि प्रत्युषा ने साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या की थी।

pratyusha banerjee boyfriend rahul raj angry on vikas gupta said will file case against vikas gupta and kamya punjabi | प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों की आत्महत्या, विकास गुप्ता पर करेंगे केस

प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने बताया एक्ट्रेस ने क्यों की आत्महत्या, विकास गुप्ता पर करेंगे केस

Highlightsराहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगेराहुल ने कहा- विकास गुप्ता एक मरे हुए इंसान का इस्तेमाल कर रहे हैंराहुल के मुताबिक प्रत्युषा अपने माता-पिता से दुखी थीं

हाल के दिनों में दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। कुछ समय पहले टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने इस बात का खुलासा किया था कि वह प्रत्युषा संग रिलेशनशिप में थे। इस बीच अब प्रत्युषा के बॉयफ्रेंड राहुल राज ने इसपर प्रतिक्रिया दी है। 

राहुल राज ने कहा है कि वह विकास गुप्ता और एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करेंगे। विकास गुप्ता एक मरे हुए इंसान का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं प्रत्युषा के खुदकुशी का आरोप झेल रहे राहुल ने बयान दिया है कि एक्ट्रेस ने उनकी वजह से नहीं बल्कि उनके माता-पिता की वजह से खुदकुशी की। यहां बता दें कि प्रत्युषा ने साल 2016 में उन्होंने आत्महत्या की थी।

राहुल ने खुद का बताया बेकसूर

स्पॉटबॉय के मुताबिक राहुल ने कहा है कि वह इस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब कोर्ट से उनको क्लीन चिट मिलेगी। राहुल ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से उनका केस काफी लंबा खींच गया है। राहुल ने खुद को बेगुनाह बताते हुए कहा है कि मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने मारा है। वह उनकी न खत्म होने वाली डिमांड्स पूरी नहीं कर पा रही थी। मैंने उसे बचाने की कोशिश की न कि जान ली है। 

राहुल ने प्रत्युषा के पैरेंट्स पर लगाए आरोप 

राहुल के मुताबिक प्रत्युषा अपने माता-पिता से दुखी थीं। उन्होंने कहा कि उस दिन को कभी भूल नहीं सकता। जिस तरह से प्रत्युषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी उसकी मौत का आरोप मुझ पर मढ़ रहे हैं... उन्हें भगवान को जवाब देना है। उनको भी पता है कि मैं गुनहगार नहीं हूं। वे ये सब पब्लिसिटी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बिना सुबूत के मेरी छवि खराब की है। 

राहुल ने विकास और काम्या पर मानहानि का केस दर्ज करने की बात कही है। दोनों पर राहुल ने उनकी जिंदगी और करियर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया। विकास गुप्ता के प्रत्युषा संग रिलेशनशिप में रहने की बात पर गुस्सा जाहिर की और कहा कि विकास एक मरे हुए इंसान को इस्तेमाल कर रहे हैं।
 

Web Title: pratyusha banerjee boyfriend rahul raj angry on vikas gupta said will file case against vikas gupta and kamya punjabi

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे