लाइव न्यूज़ :

BB 13: खत्म हुआ पारस छाबड़ा का बिग बॉस का सफर! गले लगकर फूट-फूटकर रोईं शहनाज गिल; देखें वीडियो

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 5, 2019 13:29 IST

प्रोमो में शुरुआत में यह दिखाया गया है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा चीटिंग करते हैं। पारस की हरकतों के देखते हुए घर वाले इसका जमकर विरोध करते हैं, फिर बिग बॉस पारस का नाम अनाउंस करके सबको हैरान कर देते हैं।

Open in App

बिग बॉस सीजन 13 में इन दिनों रोज कुछ न कुछ ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। अब यह खबर सामने आ रही है कि बिग बॉस के घर से पारस छाबड़ा को बेघर किया जा रहा है। बिग बॉस के फैन पेज पर बिग बॉस सीजन 13 के गुरुवार को ब्रॉडकास्ट होने वाले शो का प्रोमो शेयर किया गया है।

गुरुवार के एपिसोड में कोई बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। बिग बॉस के फैन पेज biggbossofficial13_ पर एक वीडियो शेयर किया गया है जसमें यह नजर आ रहा है कि पारस को घर से निकलने के लिए कहा गया है और वे सबसे गले लगकर अलविदा कह रहे हैं। पारस के एविक्शन के दौरान शहनाज गिल फूट-फूटकर रोने लगती हैं। 

इस प्रोमो से यह क्लेयर नहीं हो रहा है कि क्या सच में पारस छाबड़ा को घर से बेघर किया गया है या वे सीक्रेट रूम में जा रहे हैं। खैर यह तो आज शाम के एपिसोड में क्लेयर हो ही जाएगा।

प्रोमो में शुरुआत में यह दिखाया गया है कि कैप्टेंसी टास्क के दौरान पारस छाबड़ा चीटिंग करते हैं। पारस की हरकतों के देखते हुए घर वाले इसका जमकर विरोध करते हैं। पारस के दोस्त तक उन्हें ऐसा ना करने की सलाह देते हैं, लेकिन पारस किसी की बात पर ध्यान नहीं देते हैं और संचालक होने की पावर का जमकर फायदा उठाते हैं।

कैप्टेंसी टास्क के बाद बिग बॉस की आवाज सुनाई देती है और बिग बॉस पारस का नाम लेते हैं। इसके बाद पारस सबको बाय बोलकर अलविदा कहने लगते हैं। ये सब देखकर शहनाज गिल पारस के गले लगकर खूब रोती हैं। इस दौरान शहनाज इस बात को एक्सेप्ट कर लेती हैं कि वो पारस छाबड़ा से प्यार करती हैं। 

पारस का बिग बॉस के घर से एकदम से एविक्शन होना उनके फैंस को रास नहीं आ रहा है। पारस के फैंस सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त कर रहे हैं। लेकिन ये तो आज का पूरा एपिसोड देखकर ही खुलासा होगा कि सच में पारस घर से बेघर हो रहे हैं या कोई बड़ा ट्वि्स्ट आने वाला है।यहां देखें बिग बॉस सीजन 13 के गुरुवार वाले एपिसोड का प्रोमो...

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब