लाइव न्यूज़ :

अभिनेता ने कपिल शर्मा को पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान बोलते हुए दी जन्मदिन की बधाई, लोगों ने लगाई क्लास

By अनिल शर्मा | Updated: April 2, 2022 13:52 IST

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा का आज जन्मदिन है। वे आज 41 साल के हो गए। उनके जन्मनदि पर केआरके ने शुभकामनाएं देते हुए कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया...

Open in App
ठळक मुद्देकपिल शर्मा आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैंअभिनेता केआरके ने कॉमेडियन को जन्मदिन की बधाई देते हुए शराबी, अश्लील, वाहियात बोला है

मुंबईः मशहूर कॉमेडियन व अभिनेता कपिल शर्मा आज 41 साल के हो गए। इस खास मौके पर आम से लेकर खास तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके ने भी कपिल शर्मा को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए ट्वीट किया है। हालांकि केआरके के ट्वीट से लोग काफी दुविधा में पड़ गए। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि केआरके ने कपिल शर्मा को बधाई दी है या उनकी बेइज्जती की है।

दरअसल केआरके ने कपिल को कई लानतों के साथ बधाई दी है। केआरके ने अपने ट्वीट में बधाई के नाम पर सिर्फ एक बधाई शब्द का ही इस्तेमाल किया है बाकी कपिल को उन्होंने अश्लील, वाहियात, शराबी और न जाने क्या क्या कह दिया है। इस ट्वीट के बाद यूजर्स केआरके के पीछे ही पड़ गए हैं। कइयों ने कहा कि ये बातों कपिल को टैग करके क्यों नहीं कही।

केआरके ने लिखा- सबसे अश्लील, बेशर्म, पियक्कड़, घटिया और वाहियात इंसान KapilSharma आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई! कॉमेडी करते रहो। एक और ट्वीट में कपिल का जिक्र करते हुए केआरके ने लिखा- आज कपिल शर्मा के जन्मदिन पर जॉन अब्राहम ने कहा:- कपिल शर्मा के शो पर फिल्म का प्रमोशन करने से, कोई फिल्म नहीं देखता। जॉन भाई अपने जीवन में पहली बार आप सच कह रहे हैं।

केआरके के इस ट्वीट पर कपिल के फैंस उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं। लोग अपनी टिप्पणियों में कपिल शर्मा को टैग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- तुमने कपिल को टैग क्यों नहीं किया। एक अन्य ने लिखा, गीदड़ कभी शेर का काम नहीं करता।

इसके साथ एक यूजर ने कहा, यह केतली को काला कहने वाले बर्तन की तरह है, आपका यह ट्वीट आपकी परवरिश को दर्शाता है।  एक ने गुलाटी की तस्वीर के साथ लिखा- ऐसे जन्मदिन की शुभकामनाएं कौन देता है भाई। 

एक अन्य ने लिखा, हर Sucessful इंसान से तेरी दुश्मनी है। काफी जलन है तुझ में। और वो जलन जहर बनकर बाहर निकलती रहती है। 

टॅग्स :कपिल शर्माद कपिल शर्मा शोकमाल आर खानहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब