लाइव न्यूज़ :

अमिताभ बच्चन लेकर आ रहे हैं 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12', जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

By प्रिया कुमारी | Updated: May 3, 2020 12:17 IST

महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर लेकर आ रहे हैं सोनी टीवी का सबेस पॉपुलर रियालटी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12, जानें कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन।

Open in App
ठळक मुद्देकौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 का रजिट्रेशन 9 मई से शुरू होने जा रहा है।शो में हिस्सा लेने के लिए 9 मई रात 9 बजे से आप रजिट्रेशन कर सकते हैं।

सोनी टीवी का सबसे पॉपुलर रियालटी शो कौन बनेगा करोड़पति एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। सोनी टीवी ऑफिसियल ने प्रोमो शेयर कर ये जानकारी दी है कि एक बार फिर महानायक अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर बैठाने के लिए तैयार है। कौन बनेगा करोड़पति सीजन 12 का रजिट्रेशन 9 मई से शुरू होने जा रहा है। 

शोनी टीवी के द्वारा जारी वीडियो में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। वीडियो में अमिताभ बच्चन कहते हैं हर चीज को ब्रेक लग सकता है। नुक्कड़ की चाय को, चाय पर होने वाली हैलो-हाय को। सड़कों के साथ यारी को, ट्रिपल सीट सवारी को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है। ऑफिस वारी चकरी को, आधी रात वाली तफरो को, शॉपिंग मॉल वाले प्यार को, चौराहे के यार को। हर चीज को ब्रेक लग सकता है, लेकिन एक चीज है जिसे कभी ब्रेक नहीं लग सकता है और वो है सपनों को, सपनों को उड़ान देने फिर आ गए हैं मेरे सवाल और आपके केबीसी रजिस्ट्रेशन 9 मई रात 9 बजे सिर्फ सोनी पर।

अगर आप भी कौन बनेगा करोड़पति के शो में जाने का सपना देखने हैं तो आपके सपनों का उड़ान भरने का समय आ गया है। शो में हिस्सा लेने के लिए 9 मई रात 9 बजे से आप रजिट्रेशन कर सकते हैं। मालूम हो ये प्रोमो अपने घर पर ही शूट किया है क्योंकि लॉकडाउन की वजह से टीवी और बॉलीवुड का सारा काम बंद है। 

टॅग्स :अमिताभ बच्चनकौन बनेगा करोड़पतिटेलीविजन इंडस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बिग बी के पड़ोसी का वीडियो हुआ वायरल, शहंशाह से की खास गुजारिश

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब