करीना कपूर इस डासिंग शो में बनेंगी जज, ये कॉरियोग्राफर और रैपर भी साथ आएंगे नजर

By मेघना वर्मा | Published: May 9, 2019 10:31 AM2019-05-09T10:31:21+5:302019-05-09T10:31:21+5:30

करीना कपूर का शेड्यूल इन दिनों काफी बिजी है। कुछ दिनों पहले वो अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज की शूटिंग में बिजी थीं। वहीं हाल ही में वो इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं।

kareena kapoor khan to make her tv debut with dance india dance | करीना कपूर इस डासिंग शो में बनेंगी जज, ये कॉरियोग्राफर और रैपर भी साथ आएंगे नजर

करीना कपूर इस डासिंग शो में बनेंगी जज, ये कॉरियोग्राफर और रैपर भी साथ आएंगे नजर

काफी दिनों से बी टाउन में ये बज्ज ही कि जल्द ही करीना कपूर छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू कर सकती हैं। वहीं इस बात की अब कंफर्मेशन भी मिल गई हैं। बताया जा रहा है कि अब करीना कपूर छोटे पर्दे पर एक डांस रिएलिटी शो पर एज ए जज आ सकती हैं। 

मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो करीना कपूर खान जल्द ही रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में दिखाई देंगी। बताया ये भी जा रहा है कि हाल ही में चैनल ने करीना कपूर के साथ मिलकर मीटिंग भी की है। जिसके बाद सारी चीजें फाइनलाइज्ड हो गई हैं। डांस इंडिया डांस के इस बार के सातवें सीजन में करीना कपूर की धमाकेदार एंट्री करवाई जाएगी। 

बोस्को और रैपर रफ्तार आएंगे नजर

खबर ये भी है कि ये डांस शो इस महीने के आखिरी से शुरु हो जाएगा। इस डांस शो में देश के कोने-कोने से आए डांस के लिए समर्पित बच्चों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही इस शो पर करीना कपूर के अलावा कोरियोग्राफर बोस्को और रैपर रफ्तार भी जज के तैर फर एंट्री कर सकते हैं। 

इरफान के साथ कर रही हैं काम

करीना कपूर का शेड्यूल इन दिनों काफी बिजी है। कुछ दिनों पहले वो अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज की शूटिंग में बिजी थीं। वहीं हाल ही में वो इरफान खान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग कर रही हैं। जिसमें उन्होंने कॉप का किरदार निभाया है। वहीं जल्द ही वो फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके अलावा, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार होंगे। 

Web Title: kareena kapoor khan to make her tv debut with dance india dance

टीवी तड़का से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे