'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा अगले महीने लेंगे सात फेरे, जानें शादी के पूरे फंक्शन?
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: November 16, 2018 04:37 PM2018-11-16T16:37:18+5:302018-11-16T16:37:18+5:30
कपिल इसी साल 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे।
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी शादी की खबरें अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अब कपिल इसी साल 12 दिसंबर को जालंधर में शादी करने जा रहे हैं। कपिल अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी चतरथ से शादी करेंगे।
शादी व फंक्शन
मुंबई मिरर की खबर के अनुसार पंजाब के अमृतसर में 14 दिसंबर को कपिल एक रिसेप्शन देंगे। जबकि कपिल अपनी शादी गिन्नी के ही होमटाउन फगवारा में करेंगी। खबरों की मानें शादी के कार्यक्रम 10 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे। इस दिन सबसे पहले उनके घर माता की चौकी की जाएगी, यानि माता रानी की जागरण होगा। जिसके बाद 11 दिसंबर को गिन्नी के होमटाउन में संगीत और मेहंदी की रस्म अदा होंगी। इसके बाद 14 दिसंबर को अमृतसर में रिसेप्शन होगा।
जल्द आएगा शो
खुद कपिल की माने तो जल्द ही वह और उनके पुराने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोड़ीदार सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक ही स्क्रीन पर नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो इस बात का खुलासा अपनी पंजाबी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान कपिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने शो पर बात करते हुए किया है।
कपिल ने कहा है कि शो के इस सीजन में उनके अजीज दोस्त सुनील ग्रोवर भी उनके साथ स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। ऐसे में फैंस को अब लगने लगा है कि जल्द कपिल के साथ सुनील फिर से उनके सामने होंगे। खबरों की मानें तो कपिल ने कहा है कि सुनिल के साथ हमने बातचीत की है। अब सभी तरह की गलतफहमी भी दूर हो गई हैं।
ऐसे में अगर से सच होता है तो एक बार फिर से टेलीविजन की दुनिया में धमाका मचा सकता है। फैंस इस जोड़ी को क लंबे समय से मिस कर रहे हैं। साल 2017 की शुरुआत में फ्लाइट के झगड़े के बाद से सुनील और कपिल के रास्ते अलग हो गए थे।