लाइव न्यूज़ :

'बचने का एक ही तरीका था दाएं पैर को काट दिया जाए', आर्थिक तंगी संग बीमारी से जूझ रहे 'जोधा अकबर' फेम लोकेंद्र सिंह ने सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: August 3, 2021 11:28 IST

लोकेंद्र ने बताया कि उन्हें सिंटा (CINTAA ) से आर्थिक मदद मिली। एक्टर्स मुझे मोटिवेट करने और मेरी तबीयत का पूछने के लिए कॉल भी करते हैं और हौसला बढ़ाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबोन मैरो से होते हुए पूरे शरीर में फैल गया था इंफेक्शनदाएं पैर को घुटने तक काटना पड़ालोकेंद्र सिंह को सिंटा (CINTAA ) से आर्थिक मदद मिल रही है

लॉकडाउन में टीवी कलाकरों का काफी कुछ तबाह हो गया। हाल ही में साथ निभाना साथिया अभिनेत्री बंदना विठलानी ने बताया कि कैसे कोरोना महामारी में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राखी बेचकर उन्होंने खुद का गुजारा किया। इस बीच जोधा अकबर फेम लोकेंद्र सिंह ने अपनी आपबीती बताई है। लोकेंद्र सिंह ना सिर्फ आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं बल्कि बीमारी की वजह से उन्हें एक पैर तक कटवाने पड़ गए। वे अब कुछ करने के काबिल नहीं बचे।

लॉकडाउन जब शुरू हुआ और शूटिंग बंद हो गई तो लोकेंद्र के सामने पैसे का संकट आ गया। वे काम को लेकर काफी ज्यादा तनाव लेने लगे। वे भूल गए कि उन्हें डायबिटीज है। इसका उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा। काम का तनाव लेने की वजह से लोकेंद्र का डायबिटीज लेवल बढ़ता चला गया और उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा। लोकेंद्र ने एक इंटरव्यू में अपनी सर्जरी और आर्थिक तंगी के बारे में बताया है।

बोन मैरो से होते हुए पूरे शरीर में फैल गया था इंफेक्शन

लोकेंद्र ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि यह सब तब शुरू हुआ जब मेरे दाएं पैर में कॉर्न हो गई थी और मैंने इस पर ध्यान नहीं दिया। यह इंफेक्शन हो गया और बहुत ही कम समय में बोन मैरो से होते हुए पूरे शरीर में फैल गया। लोकेंद्र ने कहा कि उन्हें बचाने का सिर्फ एक ही रास्ता बचा था कि उनके दाएं पैर को घुटने तक काट दिया जाए। 

5 घंटे तक चली थी सर्जरी

लोकेंद्र ने आगे बताया कि उनकी सर्जरी मुंबई के भक्तिवेदांता हॉस्पिटल में 5 घंटे तक चली थी। लोकेंद्र ने इस बात का अफसोस भी जताया कि समय रहते डायबिटीज की देखभाल की होती तो आज ये नौबत नहीं आती है। बकौल एक्टर- काश मैंने आज से 10 साल पहले अपने डायबिटीज की केयर की होती जब वो शुरू हुआ था तो शायद आज ऐसी स्थिति नहीं बनती। हम एक्टर्स का कोई फिक्स्ड टाइम नहीं होता है। खाना भी हम किसी भी समय पर खाते हैं जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

मिल रही आर्थिक मदद

लोकेंद्र ने बताया कि उन्हें सिंटा (CINTAA ) से आर्थिक मदद मिली। एक्टर्स मुझे मोटिवेट करने और मेरी तबीयत का पूछने के लिए कॉल भी करते हैं और हौसला बढ़ाते हैं। लोकेंद्र सिंह जोधा अकबर सहित ये  है मोहब्बतें, सीआइडी, क्राइम पेट्रोल और रणबीर कपूर की जग्गा जासूस में भी नजर आ चुके हैं। वे मीजान जाफरी की फिल्म मलाल में भी देखे गए थे।

टॅग्स :टेलीविजन इंडस्ट्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब