लाइव न्यूज़ :

Indian Idol 12: जीनत अमान पर फिल्माए इस गाने को गा बुरी तरह ट्रोल हुईं शनमुख प्रिया, शो से बाहर निकालने की उठी मांग

By अनिल शर्मा | Updated: June 7, 2021 15:24 IST

सोशल मीडिया पर शनमुख के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया। साथ ही शो के जज को भी आड़े हाथों लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशो पर इसके होस्ट आदित्य नारायण ने शनमुख को ट्रोल किए जाने का जिक्र कियाजीनत अमान ने शनमुख प्रिया को दी खास सलाह

Indian Idol 12: शो को लेकर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार के बयान पर हुआ विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि इसकी एक कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस पर लोगों ने अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। 

दरअसल बीते एपिसोड में गुजरे जमाने की मशहूर एक्ट्रेस जीनत अमान को बतौर गेस्ट आमंत्रित किया गया था। ऐसे में यह वीकेंड उन्हीं के गानों से सजा रहा। इसी दौरान इसकी कंटेस्टेंट शनमुख ने 'चुरा लिया है तुमने जो दिल को' गाना गाया जिसपर लोग काफी गुस्सा हो गए। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया और लोगों ने उन्हें शो से निकालने की बात भी कह डाली। 

सोशल मीडिया पर शनमुख के खिलाफ लोगों ने काफी गुस्सा जाहिर किया। साथ ही शो के जज को भी आड़े हाथों लिया है।  यूजर्स ने कहा कुछ गाने ऑरिजिनल ही अच्छे लगते हैं शो के कंटेस्टेट्स उन्हें बर्बाद क्यों करते है। एक यूजर ने लिखा शनमुख प्रिया को शो से बाहर करो। उन्होंने अच्छे गाने को खराब कर दिया। सिर्फ शनमुख प्रिया को ही नहीं लोगों ने कंटेस्टेंट दानिश को भी ट्रोल कर दिया। यूजर्स का कहना था कि दानिश और शनमुख प्रिया हमेशा अच्छे गानों को खराब करते हैं।

जीनत ने शनमुख को दी सलाहशो पर इसके होस्ट आदित्य नारायण ने शनमुख को ट्रोल किए जाने का जिक्र किया। उन्होंने जीनत से सवाल किया-  शनमुख प्रिया ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, इसे कैसे मैनेज करें। सवाल का जवाब देते हुए जीनत अमान ने कहा, 'शनमुख प्रिया आप रोइये मत। दिल को बिल्कुल मत लगाना। आप खास हो, आप अपने हुनर को पहचानते हो। भला बुरा कहने वालों से ज्यादा लोग आप से प्यार करते हैं। कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना। इसके बारे में जरा भी ना सोचो। बस आगे बढ़ो।'

गौरतलब है कि चुरा लिया है दिल को...सॉन्ग को मो. रफी और आशा भोसले ने मिलकर गाया था। यह यादों की बारात फिल्म का गाना है जिसे आरडी बर्मन ने कंपोज किया है। यह फिल्म साल 1973 में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब