लाइव न्यूज़ :

प्रियंका चोपड़ा ने पाकिस्तानी महिला को दिया जवाब- युद्ध नहीं चाहती लेकिन मैं देशभक्त हूं

By भाषा | Updated: August 11, 2019 23:41 IST

एक पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका को कहा, ‘‘सद्भावना दूत के तौर पर आप पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खिलाफ उकसा रही हैं। मेरे जैसे लोगों ने आपके कारोबार में आपका समर्थन किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी।प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’

अमेरिका में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पर एक पाकिस्तानी महिला ने आरोप लगाया कि वह उनके देश के खिलाफ परमाणु युद्ध को उकसा रही हैं। पाकिस्तानी महिला ने प्रियंका के पुराने ट्वीट के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र सद्भावना दूत के तौर पर उनकी भूमिका पर सवाल किया।दरअसल, प्रियंका ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर भारतीय लड़ाकू विमानों के हमले के लिए भारतीय वायु सेना को बधाई दी थी। प्रियंका ने ट्वीट किया था, ‘‘जय हिंद। भारतीय सैन्य बल।’’ ब्यूटीकोन लॉस एंजिलिस कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें श्रोताओं के बीच बैठी एक महिला कहती है कि वह पाकिस्तानी है और प्रियंका की ओर इशारा करती है।महिला ने कहा, ‘‘सद्भावना दूत के तौर पर आप पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु युद्ध के खिलाफ उकसा रही हैं। मेरे जैसे लोगों ने आपके कारोबार में आपका समर्थन किया है।’’ इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उस महिला के चुप होने का इंतजार किया और फिर उसे जवाब दिया।प्रियंका ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के मेरे कई दोस्त हैं और मैं भारत से हूं। युद्ध ऐसी चीज नहीं है, जो मैं चाहती हूं लेकिन मैं देशभक्त हूं। मुझे अफसोस है, अगर मैंने उन लोगों की भावनाओं को आहत किया जो मुझसे प्यार करते हैं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया है।’’अदाकारा ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हम सभी के पास एक बीच का मार्ग होता है जिस पर हम सभी को चलना चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे आप करती हैं। अब जिस तरह आप मेरी तरफ आई....चिल्लाओ मत। हम यहां प्यार के लिए आए हैं।'

टॅग्स :प्रियंका चोपड़ापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब