लाइव न्यूज़ :

BB 13: सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनते ही इस लड़की ने छोड़ी कलर्स टीवी की जॉब! कहा- सबकुछ पहले से था फिक्स्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2020 11:12 IST

सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनते ही जहां एक ओर उनके फैंस में खुशी की लहर थी तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का सिद्दार्थ का विनर बनना रास नहीं आया।

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लोग लगातार सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के विनर होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं।फेरिया नाम की एक लड़की का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस' का 13वां सीजन सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने नाम किया। सिद्धार्थ शुक्ला के विनर बनते ही जहां एक ओर उनके फैंस में खुशी की लहर थी तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों का सिद्दार्थ का विनर बनना रास नहीं आया। वह लगातार सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ शुक्ला के विनर होने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच फेरिया नाम की एक लड़की का ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

दरअसल, बिग बॉस-13 फिनाले के दिन फेरिया ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वह इस चैनल की क्रिएटिव टीम का हिस्सा हैं। लेकिन शो में जिस तरह से विजेता को चुना जा रहा है उससे वह खुश नहीं हैं और वह अपना जॉब छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लिखा, 'मैंने कलर्स टीवी की जॉब छोड़ने का फैसला किया है। मैंने यहां पर क्रिएटिव डिपार्टमेंट में काम करते वक्त बहुत खराब स्थिति देखी है।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं खुद को एक फिक्स्ड शो का हिस्सा नहीं बना सकती। कम वोटो के बावजूद चैनल ने सिद्धार्थ शुक्ला को विनर घोषित कर दिया है। मुझे माफ कीजिएगा लेकिन मैं इसका हिस्सा नहीं हो सकती।' हालांकि, फेरिया की इस बात में कितनी सच्चाई है इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। 

बता दें कि फाइनल में सिद्धार्थ-शहनाज, आसिम-हिमांशी खुराना और सिद्धार्थ-रशमी की प्रस्तुति ने सबका दिल जीता। इस दौरान शो के अंतिम चरण में पहुंचने वाले सभी प्रतियोगियों के परिवार वाले उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे।

 

टॅग्स :सिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉससलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब