लाइव न्यूज़ :

Bigg Boss 13: सलमान ने बहस के बाद कोएना मित्रा हुईं घर से बाहर, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लगाया ये आरोप

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 14, 2019 10:18 IST

कोएना मित्रा बिग बॉस के घर से बाहर को गई हैं। कोएना के घर से बाहर होने से फैंस काफी हैरान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस 13 का आगाज हो चुका है। सलमान खान हमेशा की तरह से शो को होस्ट कर रहे हैं। इस बार शो में बहुत कुछ नया देखने को मिलने वाला  है। इस बार शो में केवल सेलेब्स ने ही शिरकत की है। बिग बॉस 13 आते ही सुर्खियों में छा गया है। इस बार वीकेंड के वार में दो प्रतियोगी घर से बेघर हुए हैं। शनिवार को जहां दिलजीत घर से बाहर हुईं तो वहीं रविवार को कोएना मित्रा को घर से बाहर किया गया।

कोएना का घर से बाहर होना फैंस को चौंका गया है। कोएना घर की पॉपुलर कंटेस्टेंट में से एक थीं। ऐसे में दूसरे हफ्ते में ही  घर से बाहर होना एक्ट्रेस को फैंस को पसंद नहीं आया है।  कोएना मित्रा के घर से बेघर होने पर सोशल मीडिया पर फैंस का सलमान और मेकर्स पर गुस्सा फूटा है।

कहा जा रहा है कि कोएना का सलमना से उलझना उनको भारी पड़ा है।वीकेंड के वॉर में सलमान के कोएना से कहा था कि आप शो में कही दिख नहीं रही इस पर कुछ कहें। जिस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि मैं फेक नहीं कर सकती दूसरे लोगों  की तरह।

इसके बाद सलमान और कोएना के बीच काफी बहस होने लगती है। सलमान कहते हैं कि इसका मतलब है कि आपने एक कंटेस्टेंट की जगह खराब कर दी है। जिस पर कोएना गुस्सा में कहती हैं कि तो फिर मुझे बुलाने की जरुरती ही क्या थी। जिस पर सलमान समझाते हैं कि 'कोएना आपको जो मिला है उसके प्रति सम्मान दिखाइए।

इस पर कोएना कहती हैं कि मैं ऐसी ही हूं मेरा यही नेचर है मैं बदल नहीं सकती हूं। इनमें से किसी को भी मुझे इंप्रेस नहीं करना है। दोनों की इस बातचीत से सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपना मतलब निकाल लिया है और सलमान पर गुस्सा फूटा है। यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच काफी बहस हुई थी जिसको मेकर्स ने एडिट कर दिया था। 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13बिग बॉससलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब