लाइव न्यूज़ :

बिग बॉस 12: सुरभि ने मान लिया कि वो हैं बदतमीज तो वहीं अनूप और जसलीन फिर से आ रहे हैं करीब

By मेघना वर्मा | Updated: October 5, 2018 09:40 IST

Bigg Boss Season 12 day 18 Highlights, Updates in Hindi: जोड़ी वर्सस सिंगल वाले कॉन्सेप्ट पिछले हफ्ते से चल रहे हैं। इसकी वजह से दर्शकों को इस बात का तो अंदाजा लग ही गया की जोड़ियों की टीम में आपस में ही कितना मतभेद है।

Open in App

कलर्स चैनल के शो बिग बॉस के 17वें दिन ज्वालामुखी टास्क को लेकर घर के सदस्यों में गर्मा-गर्मी देखने को मिली। दिन की शुरूआत होते ही सुरभि, खान सिस्टर की बुराई में जुट जाती हैं। घर के लक्जरी बजट टास्क की शुरूआत फिर से होती है। टास्क में नेहा अपनी बॉल को सबा और सौरभ को डोनेट करना चाहती हैं मगर वो दोनों उन्हें मना कर देते हैं। इसके बाद सबा और नेहा में एक बार फिर अपने स्टेट्स को लेकर बहस छिड़ जाती है। 

 

इसी टास्क के बीच में जसलीन और अनूप एक बार फिर एक दूसरे के करीब दिखते हैं। जसलीन, अनूप को थैंक्स कहती दिखती हैं कि उन्होंने जसलीन को माफ कर दिया। इसके बाद जसलीन कहती हैं कि अगर सच में कभी अनूप जलोटा किंडनैप हो गए तो वो उन्हें बचा लेंगी। 

 

रोमिल-निर्मल, सौरभ-शिवाशीष और सबा-सोमी की जोड़ी कैप्टेंसी के लिए दावेदार बन जाते हैं जिससे घर के सिंगल सदस्य काफी खुश नजर आते हैं। इसके बाद जसलीन, दीपक को मैनरलेस कहती हैं जिसके बाद दीपक भड़क उठते हैं। इसके बाद दीपिका बिग बॉस के दिए कैपटेन्सी टास्क की चिट्ठी सबके सामने पढ़ती हैं।

 

इस टास्क में तीन दावेदारों को एक रिंग को पकड़कर खड़े होना पड़ता है। जो दावेदार अंत तक इस रिंग को लेकर खड़ा रहेगा वो ही घर का नया कप्तान बनेगा। इस टास्क में सुरभि, सोमिल और शिवाशिष शामिल होते हैं। टास्क के बीच में भी सुरभि-सोमी और रोमिल और सबा के बीच भी झगड़ा हो जाता है। सुरभि इसी बीच कहती हुई दिखती हैं कि हां हूं मैं बदतमीज। 

घरवालों की नोंक-झोंक के बाद आज रात के एपीसोड में पता चलेगा कि कौन होगा घर का नया कैप्टन। 

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब