लाइव न्यूज़ :

Big boss 12: टास्क में बढ़ी जसलीन की मुसीबतें, अनूप जलोटा के लिए देनी पड़ेगी अपने बालों की कुर्बानी

By मेघना वर्मा | Updated: October 2, 2018 09:21 IST

Big Boss Season 12 Days 15 Episode Updates, Highlights, in Hindiबिग बॉस ने एक्स कंटेस्टेंन्ट रोमिल और नई सदस्य सुरभी का घर में स्वागत किया।

Open in App

बिग बॉस सीजन 12 में जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ रहा है घरवालों के असली चेहरे सामने आते दिखाई दे रहे हैं। कलर्स चैनल के इस विवादित शो के 15वें दिन भी कुछ ऐसा ही हुआ। घर के सिंगल्स और जोड़ियों के बीच हुए टास्क में जहां एक-दूसरे को स्पोर्ट करने वाले सदस्यों की सच्चाई दिखाई दी तो वहीं एक खास रिश्ता लेकर आए अनूप और जसलीन की जोड़ी में भी तकरार का तड़का लगा। 

बिग बॉस के 15वें दिन की शुरूआत हुई नेहा और दीपिका की श्रीसंत के बिहेवियर को अजीब बताने से। दीपिका का कहना था कि बीते कुछ दिनों से श्रीसंत उन दोनों के साथ ही कुछ अजीब बर्ताव कर रहे हैं। इस पर नेहा ने दीपिका से कहा कि वो श्रीसंत के बारे में इतना ध्यान ना दें। 

इसके बाद घर में वाइल्ड-कार्ड के रूप में बिग बॉस सीजन की पांचवी जोड़ी रोमिल और सुरभी की ने इंट्री ली। बिग बॉस ने एक्स कंटेस्टेंन्ट रोमिल और नई सदस्य सुरभी का घर में स्वागत किया। बिग बॉस ने बताया कि सुरभी घर के सभी सदस्यों को बाहर से देखकर आई हैं और सभी की कमियां और अच्छाइयां जानती हैं साथ ही वह बिग बॉस के आउट हाउस में रहेंगी। 

जहां सुरभी ने आते ही नेहा और दीपिका से उनके शो के बारे में बात कि तो वहीं खान सिस्टर्स से अपनी गेम स्ट्रेटजी शेयर की। श्रीसंत ने करनवीर और शिवाषिश को सुरभी से बच के रहने को कहा। 

नॉमीनेशन टास्क की बात करें तो इसमें जोड़ियों में से किसी एक सदस्य को किडनैप कर लिया जाना था जबकि दूसरे सदस्य को उसे बचाने के लिए कुर्बानी देनी होगी। सबसे पहले दीपिका ने अनूप और जसलीन की जोड़ी से अनूप जलोटा को किडनैप कर लिया। नॉमीनेशन से अनूप को बचाने के लिए जसलीन को अपने सारे मेकअप किट देने और अपने बालों को काट लेने के लिए कहा।

 

वहीं जसलीन ने दीपिका को कोई और टास्क देने को कहा मगर वह नीगोशिएट करती नहीं दिखीं। पहले तो जसलीन ने इस टास्क को करने के लिए हामी भरी मगर बाद में मुकर गई। वहीं अनूप ने भी जसलीन को खुद को छुड़ाने के लिए कुर्बानी देने को कहा मगर जसलीन इस बात को नहीं मानी जिसके बाद दोनों के बीच खटास देखी गई। 

टॅग्स :बिग बॉस 12अनूप जलोटाजसलीन मथारू
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRubina Dilaik Pics: रुबीना दिलैक ने दिखाया सिजलिंग अवतार, 'खतरों के खिलाड़ी 12' में मचा रही हैं घमाल, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीक्‍या अनूप जलोटा ने जसलीन से कर ली है शादी?, सोशल मीडिया पर वेडिंग लुक की तस्‍वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्कीPHOTOS: जसलीन मथारू जल्द कर सकती हैं बॉलीवुड में डेब्यू, देखें तस्वीरें

टीवी तड़काब्वॉयफ्रेंड से शादी नहीं करेंगी जसलीन मथारू, कहा- नहीं मिल रही हमारी कुंडली और स्वभाव

बॉलीवुड चुस्कीअनूप जलोटा का खुलासा- जसलीन से शादी नहीं, उसके लिए पति ढूंढ रहा हूं

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब