लाइव न्यूज़ :

BB 13: सलमान खान ने गुस्से में बताई अरहान खान की ये चौंकाने वाली सच्चाई, सुनकर हैरान रह गईं रश्मि देसाई, देखें Video

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 7, 2019 11:32 IST

हाल ही में अरहान ने रश्मि देसाई को प्रपोज किया था। उन्होंने रश्मि को यह बताया है कि वे फिलहाल सिंगल हैं उनकी शादी नहीं हुई है। लेकिन वीकेंड का वॉर में कुछ और ही कहानी सुनने को मिल रही है।

Open in App

विवादों का घर अगर कोई है, तो वो है 'बिग बॉस' का घर। इन दिनों बिग 'बॉस सीजन 13' में काफी घमासान मचा हुआ है। सस्पेंस और ट्विस्ट का दौर काफी लंबे समय से चल रहा है। इसी दौरान 'वीकेंड का वॉर' में सलमान खान ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है जिसे सुनकर सभी लोग हैरान हैं। लेकिन इस बात को सुनकर सबसे ज्यादा झटका रश्मि देसाई को लगा है।

दरअसल, कलर्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में यह साफ नजर आ रहा है कि सलमान खान काफी गुस्से में हैं। वे इस दौरान अरहान खान पर गुस्सा कर रहे हैं और रश्मि देसाई के सामने अरहान की पोल खोल रहे हैं।

वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं... "अरहान आपको बड़ा शौक है ना बाहर की बातें घर में करने का तो चलो बताओ कि तुम्हारे खानदान में कौन-कौन है?" इसका जवाब देते हुए अरहान खान बताते हैं कि "घर में मॉम, डेड, बहनें और भाई हैं।" लेकिन इस बात पर सलमान खान को गुस्सा आ जाता है कि अरहान कुछ छुपा रहे हैं। सलमान खान बताते हैं कि "तुम्हारे घर में एक चाइल्ड भी है।" यानी सलमान खान यह कहना चाह रहे हैं कि अरहान की शादी हो चुकी है और उनका एक बच्चा भी है। बच्चे की बात सुनकर रश्मि शॉक्ट रह जाती हैं।

आपको बता दें कि अरहान खान और रश्मि देसाई के प्यार के किस्से काफी लंबे समय से चल रहे हैं। हाल ही में अरहान ने रश्मि देसाई को प्रपोज किया था। उन्होंने रश्मि को यह बताया है कि वे फिलहाल सिंगल हैं उनकी शादी नहीं हुई है। लेकिन वीकेंड का वॉर में कुछ और ही कहानी सुनने को मिल रही है।

खैर यह तो सिर्फ एक प्रोमो था। पूरा मामला क्या है यह तो आज के एपिसोड में ही पता चल पाएगा। अब सवाल यह है कि क्या सच में अरहान खान शादीशुदा है? क्या सच में उनका एक बच्चा है? और अगर ऐसा है तो अब रश्मि देसाई अरहान के साथ क्या करने वाली हैं? इन सभी सवालों के जवाब आज के एपिसोड में मिलने वाले हैं।यहां देखें शनिवार को प्रसारित होने वाले शो का प्रोमो...

 

टॅग्स :बिग बॉस सीजन 13सलमान खानसिद्धार्थ शुक्‍लाबिग बॉसबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्कीAI जनरेटेड पोस्टर को शेफाली बग्गा ने बताया शर्मनाक, युजवेंद्र चहल के साथ फोटो पर जताया कड़ा ऐतराज

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब