रॉकस्टार बनें एक्टर बरुन सोबती, इस टीवी शो में करेंगे एंट्री
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: June 6, 2018 04:55 PM2018-06-06T16:55:55+5:302018-06-06T16:55:55+5:30
टेलीविजन अभिनेता बरुन सोबती का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे में उनके फैंस का ये इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है, दरअसल बरुन जल्द ही स्टारप्लस के शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाले' में एंट्री कर रहें हैं।
मुंबई, 6 जून: टेलीविजन अभिनेता बरुन सोबती का उनके फैंस को बेसब्री से इंतज़ार था। ऐसे में उनके फैंस का ये इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है, दरअसल बरुन जल्द ही स्टारप्लस के शो 'कुल्फी कुमार बाजेवाले' में एंट्री कर रहें हैं। बरुन शो में एक रॉकस्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
इस शो में टेलीविजन के अभिनेता मोहित मालिक भी शो में एक रॉकस्टार 'सिकंदर गिल' की भूमिका निभा रहें हैं। मोहित की इस रॉकस्टार वाली भूमिका ने फैंस का दिल जीत लिया है। शो में बरुन सोबती सिकंदर से भी बड़े सिंगर हैं जो सिकंदर की बेटी मायरा के सिंगिंग टीचर के रूप में नजर आएंगे।
शो में दोनों ही लोकप्रिय स्टार्स मोहित और बरुन एक दूसरे के प्रतिद्विंदी बनेंगे। बरुन का रिश्ता कुल्फी से भी जुड़ेगा जो शो में कुल्फी को ढेर सारा प्यार देते नज़र आएंगे वह शो में एक पॉजिटिव किरदार निभा रहें हैं।
शो की प्रोड्यूसर गुल खान चाहती हैं कि उनके लकी चार्म बरुन भी उनके इस शो में शामिल हों। वह हमेशा ही अपने शोज में बरुन के लिए कोई न कोई जगह बनाकर रखतीं हैं। फिर चाहें वह कोई छोटी सी भूमिका हो या फिर एक नायक की।
बरुन शो में एक दमदार रॉकस्टार के किरदार से फिर से अपने फैंस को चौंकाने वाले हैं। बरुन टेलीविज़न पर पहली बार किसी रॉकस्टार की भूमिका निभा रहें हैं। बरुन इससे पहले स्टारप्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूँ' में अर्नब सिंह रायज़ादा के नाम से काफी लोकप्रिय हुए थे, लोगो ने उनको इस भूमिका में बेहद पसंद किया था।