लाइव न्यूज़ :

IIFA अवॉर्ड के लिए रवाना हुए कई फिल्मी सितारें, अनुष्का शर्मा ने मुंबई एयरपोर्ट पर विराट कोहली को किया ड्रॉप

By धीरज पाल | Updated: June 23, 2018 13:01 IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार सुर्खियों में है। अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने पहुंची।अनुष्का शर्मा ने क्रिक्रेट टूर के लिए विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राप किया वहीं, दूसरी ओर बैंकॉक में चल रहे आईफा (IFFA 2018) अवार्ड के लिए करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन जैसे कई फिल्मी सितारें बैंकॉक के लिए रवाना हुए। 

Open in App

नई दिल्ली, 23 जून: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी एक बार सुर्खियों में है। अनुष्का शर्मा ने अपने पति विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर छोड़ने पहुंची। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल,  विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली 3 महीने के लिए यूके, इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ मैच खेलने के लिए रवाना हुए हैं। एक तरफ जहां अनुष्का शर्मा ने क्रिक्रेट टूर के लिए विराट कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राप किया वहीं, दूसरी ओर बैंकॉक में चल रहे आईफा (IIFA 2018) अवार्ड के लिए करण जौहर, अर्जुन कपूर, श्रद्धा कपूर और वरुण धवन जैसे कई फिल्मी सितारें बैंकॉक के लिए रवाना हुए।

विदाई के वक्त अनुष्का ने विराट कोहली को गले लगाकर विदा किया। इस मौके पर विराट और अनुष्का की जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही थी। कोहली ने ब्लैक टीशर्ट के साथ ग्रे कलर का ट्राउजर पहना था तो अनुष्का पिंक कलर के साथ व्हाइट लाइनिंग वाली वनपीस में दिखीं। बता दें कि इस टूर पर टीम इंडिया को आयरलैंड के साथ दो टी20 मैच खेलने हैं इसके अलावा इंग्लैंड के साथ तीन टी20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है।

IIFA अवॉर्ड 2018: मुंबई से बैंकॉक के लिए रवाना हुए बी-टाउन स्टार्स, देखें तस्वीरें 

बता दें कि विराट कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले विराट कोहली इंग्लैंड की सरजमीं पर अभी तक असफल रहे हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहलीआईफा अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब