लाइव न्यूज़ :

शादी के आठ साल बाद इस फेमस जोड़ी के रिश्ते में आई दरार, हो रहे हैं अलग

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 9, 2020 13:53 IST

छोटे पर्दे का फेमस कपल आमिर अली और संजीदा शेख से जुड़ी एक खबर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। कहा जा रहा है कि ये कपल अलग होने जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड हो या छोटा पर्दा यहां फैंस के दिलों में राज करने वाले कपल का रिश्ता टूटते देखा जाता रहा हैछोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी संजीदा शेख और आमिर अली से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस का दिल तोड़ सकती है

बॉलीवुड हो या छोटा पर्दा यहां फैंस के दिलों में राज करने वाले कपल का रिश्ता टूटते देखा जाता रहा है। ऐसे में छोटे पर्दे की जानी मानी जोड़ी संजीदा शेख और आमिर अली से जुड़ी एक खबर आ रही है जो फैंस का दिल तोड़ सकती है। खबरों की मानें तो दोनों शादी के आठ साल बाद अलग होने जा रहा हैं। 

शादी के इतने साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई है।बात तलाक तक पहुंच गई है। दोनों ने आठ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों ने कई टीवी सीरिल्स में भी एक साथ काम किया है। आमिर संजीदा के अलग होने की खबर वाकई चौंकाने वाली है।

स्पॉट ब्वॉय की खबर के अनुसार संजीदा और आमिर के बीच कुछ दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों काफी टाइम से अलग रह रहे हैं। इस बात का खुलासा दोनों के किसी करीबी ने किया है। इस करीबी का कहना है कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में इन दिनों परेशानियां चल रही हैं। करीबी का कहना है कि सोशल मीडिया पर जो दुनिया दिखाती है वास्तविकता उससे अलग होती है। जब इस पूरे मामले पर आमिर अली से पूछा गया तो उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया मुझे नहीं पता कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं।

दोनों ने एक दूसरे को डेट करने के बाद मार्च 2012 में शादी की थी। दोनों कई सीरियल्स और रियलिटी शो में काम कर चुके हैं।इन दोनों ने एक साथ 'क्या दिल में है' और रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन तीन' में हिस्सा लिया था। इस सीजन के ये दोनों विजेता रहे थे। 

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

टीवी तड़का अधिक खबरें

टीवी तड़काजय भानुशाली और माही विज ने 16 साल की शादी के बाद अलग होने की घोषणा की, इंस्टाग्राम पर लिखा, 'इस कहानी में कोई विलेन नहीं'

टीवी तड़काAnupama Today Episode Update: अनुपमा के रौद्र रूप से हिली चॉल, भारती की हुई भावुक विदाई

टीवी तड़कासलमान खान ने पवन सिंह को बताया ट्रेंड सेटर, भोजपुरी स्टार ने डांस से जीता सबका दिल, देखें वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Finale: धर्मेंद्र को यादकर रोने लगे सलमान खान, देखें बिग बॉस फिनाले का वीडियो

टीवी तड़काBigg Boss 19 Winner: गौरव खन्ना बने 'बिग बॉस 19' के विजेता, फरहाना भट्ट को हराकर जीता खिताब