प्लस साइज होते हुए भी बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं टीवी की ये 5 एक्ट्रेसेस
By मेघना वर्मा | Published: April 4, 2019 04:42 PM2019-04-04T16:42:04+5:302019-04-04T16:42:04+5:30
'अमिता का अमित' से फेमस हुई चांदनी भगवानी ने भी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। चांदनी ने फिलहाल अपना वजन भले कम कर लिया हो मगर वो पहले भी बहुत क्यूट लगती थीं।
हमारा देश एक ऐसा है जहां खूबसूरती को लड़की या लड़के के फीचर और उसके रंग से मापा जाता है। अगर लड़की लम्बी है गोरी है पतली है तो बस वो लड़की सर्वगुण सम्पन्न बन जाती है। इंडियन टेलीविजन इंड्रस्ट्री में भी ब्यूटिफुल का मतलब कुछ ऐसा ही बताया गया है। जिसमें जीरो फिगर भी शामिल होता है।
इसके इतर टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस भी हैं जिनका साइज उनके टैलेंट के आगे कुछ भी नहीं है। आज बात ऐसी ही एक्ट्रेसेस की जिनके प्लस साइज होने के बावजूद उनके टैलेंट को पूरी दुनिया सलाम करती है।
1. भारती सिंह
टेलीविजन की कॉमेडी क्वीन भारती सिंह का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। लोगों को बस अपनी एक अदा से हसां देने पर मजबूर कर देने वाली भारती सिंह के टैलेंट की पूरी दुनिया दीवानी है। लाफ्टर किंग से उठने वाली लल्ली सिंह हो या खतरों के खिलाड़ी में अपने छोटे-छोट जो के से माहौल को लाइट करने वाली, भारती सिंह सभी की फेवरेट बन गई हैं।
2. डेलनाज ईरानी
टीवी की वन ऑफ द मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस में नाम आता है डेलनाज ईरानी का। एक्ट्रेस होने के साथ डेलनाज डांसर भी हैं। सिर्फ टीवी इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी डेलनाज ने लोगों को अपनी बात से गुदगुदाया है। डेलनाज ने ये प्रूफ किया है कि साइज कोई मैटर नहीं करता बस आपके अंदर टैलेंट होना चाहिए।
3. रिताशा राठौर
बड़ा बहू से लोगों के बीच फेमस होने वाली रिताशा राठौर की आज बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अपने किरदार से लोगों का दिल जीतने वाली रिताशा कई एड फिल्म्स और कई सारी सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं। सिर्फ यही नहीं रिताशा ने इस चीज को भी गलत साबित किया है कि सिर्फ पतली लड़कियां ही सेक्सी और सुंदर दिख सकती हैं। अपनी हर फोटो में रिताशा कहर बरपाती हैं।
4. चांदनी भगवाननी
अमिता का अमित से फेमस हुई चांदनी भगवानी ने भी लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। चांदनी ने फिलहाल अपना वजन भले कम कर लिया हो मगर वो पहले भी बहुत क्यूट लगती थीं। अपने सीरीज पर बोलते हुए चांदनी ने एक मीडिया इंटरव्यू में भी कहा था कि वो ऐसे शो पर काम करना चाहती हैं जिसकी लीड स्लिम लड़की ना हो।
5. पुष्टी शक्ति
यशराज बैनर तले बने शो माही वे की माही तलवार किसे याद नहीं होगी। गोलगप्पे की शौकीन, मीठा जिसकी कमजोरी है और खाने को डेडिकेटेड माही ने सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी लोगों को अपनी एक्टिंग का दीवाना बनाया है। अपने वजन से खुश रहने वाली माही तलवा उर्फ पुष्टी शक्ति बेहद खूबसूरत हैं।