लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 6 Pro से आज उठ सकता है पर्दा, ये फीचर्स होंगे खास

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: November 6, 2018 12:04 IST

शाओमी आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च कर सकती है। Xiaomi Redmi Note 6 Pro को कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा Xiaomi Redmi Note 6 Proफोन में हो सकते हैं ड्यूल रियर व फ्रंट कैमरेरेडमी नोट 6 प्रो में नॉच डिस्प्ले दी जा सकती है

नई दिल्ली, 6 नवंबर: चीनी कंपनी Xiaomi अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन रेडमी नोट 6 प्रो को आज लॉन्च कर सकती है। Xiaomi Redmi Note 6 Pro को Mi के ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। कंपनी अपने इस नए स्मार्टफोन को चीन में आज होने वाले एक इवेंट में पेश करेगी। इससे पहले थाइलैंड में रेडमी नोट 6 प्रो को लॉन्च किए जाने की खबर है। बता दें कि आने वाला रेडमी नोट 6 प्रो कंपनी के पिछले रेडमी नोट 5 प्रो का अपग्रेडेड वेरिएंट है।

कीमत की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो को थाइलैंड में करीब 15,450 रुपये में लॉन्च किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि फोन को भारत और दूसरे देशों में इसी कीमत के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि कंपनी का पिछला स्मार्टफोन Redmi Note 5 Pro भारतीय यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा है।

xiaomi-redmi-note-5-pro

Xiaomi Redmi Note 6 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो में 6.26 इंच फुलएचडी+ (2280x1080 पिक्सल) डिस्प्ले है, जिसके ऊपर एक नॉच है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 दिया जाएगा। 

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi Redmi Note 6 Pro में ड्यूल पीडी फोकस, ड्यूल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल प्राइमरी और एआई डायनामिक बोकेह मोड के साथ 5 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। आगे की तरफ हैंडसेट में सोनी IMX376 सेंसर के साथ 20 मेगापिक्सल और एआई पोर्ट्रेट सेल्फी मोड के साथ 2 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 6 प्रो में पिछले रेडमी नोट 5 प्रो की तरह 4000mAh बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग के साथ आती है।

Xiaomi Redmi Note 6 Pro

इसके अलावा रेडमी नोट 6 प्रो में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस फीचर्स जैसे एआई फेस अनलॉक, एआई डायनामिक बोकेह मोड और एआई पोर्ट्रेट सेल्फी मोड दिए जा सकते हैं।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए