लाइव न्यूज़ :

Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत में भारी कटौती, अब इतने में मिलेगा फोन

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 9, 2019 16:02 IST

Xiaomi ने अपने इस फोन के सभी वेरिएंट पर 4,000 रुपये की कटौती की है। कंपनी ने भारत में अपने 5 साल पूरे करने की खुशी में यह तोहफा अपने यूजर्स को दिया है। रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में कटौती होने के बाद इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Open in App

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत में भारी कटौती कर दी है। कंपनी ने अपने इस फोन के सभी वेरिएंट पर 4,000 रुपये की कटौती की है। कंपनी ने भारत में अपने 5 साल पूरे करने की खुशी में यह तोहफा अपने यूजर्स को दिया है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत में कटौती होने के बाद इसके 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं, इसके 6 जीबी वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये हो गई है। इससे पहले Xiaomi ने अपने Mi A2 की कीमत में बड़ी कटौती की थी।

इस कीमत पर बिकेगा Redmi Note 5 Pro

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के कीमत में कटौती की जानकारी रेडमी इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। मिली जानकारी के मुताबिक, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये और 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

कंपनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से किए ट्वीट में लिखा है, "'आपको पता है आपको यह चाहिए। भारत के कैमरा बीस्ट रेडमी नोट 5 प्रो पर ₹4,000 तक की छूट! हमें एक #High5 दीजिए अगर आपको भी ऐसी प्यारी डील का इंतजार था।" इसके साथ ही बता दें कि इस फोन की अभी तक 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट की बिक्री हो चुकी है। कंपनी ने इस बात का दावा किया है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.99 इंच डिस्प्ले है जिसका रेज़ॉलूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसमें 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। इसमें 4 जीबी/ 6 जीबी रैम का ऑप्शन है। दोनों ही वेरिएंट्स में इंटरनल मेमरी 64 जीबी दी गई है। रेडमी नोट 5 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट शूटर है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 4000 mAh की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 158.60 x 75.40 x 8.05 मिलीमीटर और वजन 181 ग्राम है।

टॅग्स :शाओमीस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए