लाइव न्यूज़ :

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की आज है सेल, मिल रहा 2200 रुपये का कैशबैक ऑफर

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 25, 2018 10:53 IST

एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 25 अप्रैल। शाओमी के Redmi Note 5 Pro को आज एक बार फिर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन को आप दोपहर 12 बजे Flipkart से खरीद सकते हैं। Xiaomi ने इस फोन को Redmi Note 5 के साथ लॉन्च किया था। शाओमी लगातार इन फोन्स की बिक्री फ्लैश सेल के जरिए कर रही है।

इसे भी पढ़ें: Huawei P20 Pro और P20 Lite स्मार्टफोन भारत में हुए लॉन्च, फुलव्यू डिस्प्ले और AI पावर्ड कैमरा फीचर से लैस

बता दें कि इससे पहले हुए सेल में इन दोनों डिवाइस की जबरदस्त बिक्री हुई थी। यह हैंडसेट चंद मिनट के भीतर आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। अगर आप इस फोन को कैश ऑन डिलीवरी में मंगवाना चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट में यह सुविधा दी जा रही है।

Redmi Note 5 Pro की कीमत व ऑफर

Redmi Note 5 Pro की 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए कीमत होगी 13,999 रुपये। 6 जीबी रैम वेरिएंट 16,999 रुपये में बिकेगा। फोन ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग वेरिएंट में बिकेगा।

फोन पर मिलने वाले ऑफर की अगर बात करें तो कंपनी के जियो के साथ हुए करार के चलते दोनों में से कोई भी हैंडसेट खरीदने पर 2,200 रुपये का कैशबैक वाउचर और 4.5TB तक के 4G डाटा का लाभ मिलेगा। साथ ही एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड धारक को दोनों ही फोन पर 5 फीसदी (अधिकतम 200 रुपये) की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 6X (Mi A2) लॉन्च से पहले ही Android.com पर हुआ लिस्ट, लीक हुई कीमत

Xiaomi Redmi Note 5 Pro के फीचर्स

Redmi Note 5 Pro में 5.99 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Redmi Note 5 Pro में iPhone X की तरह ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्लस का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। Redmi Note 5 Pro में 20 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है। इससे बैकग्राउंट को ब्लर भी किया जा सकता है। रेडमी नोट 5 प्रो में 6GB की LPDDR4X रैम दी गई है। Redmi Note 5 pro में 636 स्नैपड्रेगन प्रोसेसर दिया गया है। यह दुनिया का पहला फोन है जिसमें यह प्रोसेसर दिया गया है।

टॅग्स :शिओमीफ्लिपकार्टएंड्रॉयडस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFlipkart ने 2025 कर्मचारियों के लिए 105% बोनस देने की घोषणा की

कारोबारभारत में प्रस्तावित आईपीओ से पहले फ्लिपकार्ट के ग्रुप सीएफओ श्रीराम वेंकटरमण ने दिया इस्तीफ़ा

कारोबारFlipkart Layoffs 2026: ई-कॉमर्स फर्म ने लगभग 500 कर्मचारियों को क्यों निकाला?

कारोबार44 लाख रुपये का जुर्माना, चिमिया, जियोमार्ट, टॉक प्रो, मीशो, मास्कमैन टॉयज, ट्रेडइंडिया, अंतरिक्ष टेक्नोलॉजीज, वरदानमार्ट, इंडियामार्ट, मेटा, फ्लिपकार्ट, कृष्णा मार्ट और अमेजन को नोटिस

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल