लाइव न्यूज़ :

Flipkart Shopping Days Sale: Xiaomi Redmi 5A को 291रु. की EMI पर खरीदने का मौका, मिल रहा 2,200रु. कैशबैक

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: May 14, 2018 07:21 IST

इस सेल में रेडमी 5ए के सभी वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi Redmi 5A को आज खरीदने का मौका291 रुपये महीने की EMI पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi 5A

नई दिल्ली, 14 मई। Flipkart के महासेल का आगाज हो चुका है। 13 मई यानी की कल से शुरू हुए इस सेल में कई स्मार्टफोन कंपनियों के स्मार्टफोन को शामिल किया गया है जिन पर बंपर छूट दी जा रही है। वहीं, Flipkart Big Shopping Days में फ्लैश सेल में मिलने वाले फोन्स भी शामिल है। इनमें Xiaomi के सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन Redmi 5A को भी कल सेल में पेश किया जाएगा।

बता दें कि यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। इस सेल में रेडमी 5ए के सभी वेरिएंट को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Amazon और Flipkart की शुरू हुई धमाकेदार सेल, 22,900 रुपये के Oppo F7 को खरीदें सिर्फ 1000 रुपये में

291 रुपये महीने की EMI पर खरीद सकते हैं Xiaomi Redmi 5A

फ्लिपकार्ट पर Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन को केवल 291 रुपये महीने की EMI पर खरीदने का ऑफर है। सबसे खास बात कि यह फोन नो कॉस्ट EMI पर उपलब्ध है। अगर आप No Cost EMI पर यह फोन खरीदते हैं तो आपको महीने के सिर्फ 2000 रुपये देने होंगे। यानी कि इस पर कोई ब्याज भी नहीं देना होगा। चलिए जानते हैं क्या है पूरा ऑफर।

इस ऑफर के तहत यूजर को 5,999 रुपये वाला Redmi 5A स्मार्टफोन लेने के लिए 24 महीने तक 291 रुपये प्रति महीने देने होंगे। इसके अलावा, आप इसे अपनी जरुरत के हिसाब से 3, 4 या 18 महीने तक की EMI को चुन सकते हैं। साथ ही, Axix बैंक के Buzz क्रेडिट कार्ड यूजर को अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: Flipkart सेल को टक्कर देगा Amazon Summer Sale, मिलेगा 80 फीसदी तक का डिस्काउंट और कैशबैक

Xiaomi Redmi 5A की कीमत और ऑफर

Xiaomi Redmi 5A की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। इस कीमत में यूज़र 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के लिए यूज़र को चुकाने होंगे 6,999 रुपये। इसके साथ ही यूज़र को 2,200 रुपये का जियो इंस्टेंट कैशबैक ऑफर दिया जाएगा। साथ ही मिलेगा 4.5 टीबी तक के डेटा का फायदा।

टॅग्स :फ्लिपकार्टशिओमीसेलऑफरस्मार्टफोनएंड्रॉयडइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की