लाइव न्यूज़ :

Xiaomi के दिवाली सेल के दौरान साइट क्रैश, 1 रु में Xiaomi Poco F1 खरीदने टूट पड़े लोग

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: October 23, 2018 17:38 IST

सेल के चालू होने के कुछ मिनट पहले ही कंपनी की वेबसाइट क्रैश कर गई। बता दें कि आज से शुरू हुए इस सेल में शाम को 4 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रखी गई थी जिसमें Xiaomi Poco F1 और शाओमी का 360 डिग्री सिक्यॉरिटी कैमरा को सिर्फ 1 रुपये में उपलब्ध कराया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देXiaomi India की वेबसाइट हुई ठपशाओमी पोको एफ 1 को 1 रुपये में खरीदने टूट पड़े लोगइस सेल में शाम को 4 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रखी गई थी

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर:शाओमी के दिवाली सेल का आज से आगाज हो चुका है। यह सेल 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगी। कंपनी इस सेल के दौरान 1 रुपये वाली फ्लैश सेल का भी आयोजन किया था लेकिन Xiaomi India की वेबसाइट उस वक्त ठप पड़ गई जब कंपनी की साइट पर 1 रुपये वाली फ्लैश सेल शुरू होने ही वाली थी। सेल के चालू होने के कुछ मिनट पहले ही कंपनी की वेबसाइट क्रैश कर गई। बता दें कि आज से शुरू हुए इस सेल में शाम को 4 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल रखी गई थी जिसमें Xiaomi Poco F1 और शाओमी का 360 डिग्री सिक्यॉरिटी कैमरा को सिर्फ 1 रुपये में उपलब्ध कराया जाना था। 

1 रुपये वाली फ्लैश सेल में पोको एफ1 स्मार्टफोन के 10 यूनिट जबकि सिक्यॉरिटी कैमरे की 35 यूनिट ही बेचे जाने वाले थे। लेकिन सेल शुरू होने के 5 मिनट पहले ही साइट डाउन हो गई। हमने शाओमी की मोबाइल साइट और डेस्कटॉप वेबसाइट दोनों पर ही लॉगइन करने की कोशिश की लेकिन साइट लगातार बंद रही। करीब आधे घंटे तक साइट डाउन रहने के बाद कंपनी के वेबपेज पर एक मेसेज दिख रहा है, जिस पर 'Nope, No Carrots here' लिखा दिख रहा था। हालांकि करीब आधे घंटे से ज्यादा साइट ठप रहने के बाद वेबसाइट फिर से काम करने लगा।

आज से शुरू हो रही यह सेल 25 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में शाओमी के प्रोडक्ट्स खरीद सकेंगे। अगर आज इस सेल का फायदा उठाने से चुक गए हैं तो निराश न हो। आप बुधवार को एक बार फिर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। बुधवार को होने वाले फ्लैश सेल में Xiaomi अपने पॉपुलर स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो को उपलब्ध कराएगी और सेल के आखिरी दिन आप मी ए2 को फ्लैश सेल में खरीद सकते हैं।

टॅग्स :शाओमीशाओमी पोकोस्मार्टफोनसेल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

कारोबारअमेरिका को स्मार्टफोन की आपूर्ति में चीन को पछाड़कर शीर्ष पर पहुंचा भारत, शिपमेंट में 240 प्रतिशत की भारी वृद्धि

भारतUP: दारुल उलूम देवबंद में स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर लगाई गई रोक

टेकमेनियासवाल स्मार्टफोन का नहीं, स्मार्ट नजरिये का है !

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की

टेकमेनियाक्या है संचार साथी? साइबर सिक्योरिटी ऐप जिसे सरकार क्यों चाहती है भारत के हर नए स्मार्ट फोन में हो इंस्टॉल

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए