लाइव न्यूज़ :

World Emoji Day: भारत में सबसे ज्यादा पॉपुलर है ये इमोजी, क्या आप भी करते हैं इसका इस्तेमाल?

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 17, 2019 13:43 IST

World emoji day के मौके पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि ज्यादातर भारतीयों की ओर से इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर खुशी के आंसुओं के साथ हंसने और ब्लोइंग किस देने वाले इमोजी को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर खुशी के आंसुओं के साथ हंसने और ब्लोइंग किस देने वाले इमोजी को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैंत्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान इमोटिकॉन्स का इस्तेमाल काफी तेजी से देखा गया है

World Emoji Day: Facebook, WhatsApp और सभी सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर इमोजी को इस्तेमाल किया जाता है। यूजर्स अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए इमोजी का भरपूर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन Emoji की शुरूआत कब हुई थी? तो आपको बता दें कि आज यानी 17 जुलाई को वर्ल्ड इमोजी डे है।

World emoji day के मौके पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि ज्यादातर भारतीयों की ओर से इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर खुशी के आंसुओं के साथ हंसने और ब्लोइंग किस देने वाले इमोजी को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं।

laugh out loud Emojis

वर्ल्ड इमोजी डे से एक दिन पहले टेक कंपनी बोबल एआई ने एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें 'खुशी के आंसू' और 'ब्लोइंग अ किस' इमोजी को भारत में स्मार्टफोन में बातचीत के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले टॉप 2 इमोजी के रूप में बताया गया है।

kiss-emoji

ये हैं टॉप 10 इमोजी

सोशल प्लैटफॉर्म पर बातचीत के दौरान इस्तेमाल होने वाले टॉप 10 इमोजी में स्माइलिंग फेस विद हार्ट आइज, किस मार्क, ओके हैंड, लाउडली क्राइंग फेस, बीमिंग फेस विद स्माइलिंग आइज, थम्स अप, फोल्डेड हैंड्स और स्माइलिंग फेस विद सनग्लासेस जैसे इमोजी शामिल हैं।

वहीं, व्हाट्सऐप भी इससे अछूता नहीं रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों के दौरान इमोटिकॉन्स का इस्तेमाल काफी तेजी से देखा गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है, 'डेटिंग ऐप कन्वर्सेशन में इस्तेमाल किए जाने वाले इमोजी में ज्यादातर खुशी जाहिर करने के लिए वाले, फ्लर्टी और रोमैंटिक इमोजी इस्तेमाल होते हैं।'

world-emoji

बोबल एआई के सह-संस्थापक अनित प्रसाद ने कहा, 'इमोजी धीर-धीरे हमारे डिजिटल संस्कृति का हिस्सा बनते जा रहे हैं और एक दूसरे से बात करने के लिए एक नया रास्ता दिखा रहे हैं।' साल 2018 से लेकर वर्तमान तक के आंकड़ों को इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है।

टॅग्स :इमोजीफेसबुकव्हाट्सऐपसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की