लाइव न्यूज़ :

अब फिंगरप्रिंट से ओपन होगा आपका WhatsApp, जल्द आने वाला है नया फीचर, ऐसे करेगा काम

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 9, 2019 13:12 IST

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा एंड्ऱॉयड 2.19.3 पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर का ऑप्शन दिया है। इस फीचर से WhatsApp की सिक्योरिटी और भी बढ़ जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप पर आ रहा है फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचरव्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर का ऑप्शन दिया हैWhatsApp के नए सेक्शन में मिलेगा फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचर एनेबल करने का विकल्प

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp इन दिनों ऐप को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर पर काम कर रही है। कंपनी एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही वर्जन के लिए नए फीचर्स जारी कर रही है। हाल ही में एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप अब आपके फिंगरप्रिंट से खुलेगा। इस फीचर की मदद से कोई दूसरा आपको व्हाट्सऐप नहीं खोल पाएगा। खबर है कि यह फीचर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लाया जाएगा।

WhatsApp के नए अपडेट में मिलेगा फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचर 

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने फिलहाल व्हाट्सऐप बीटा एंड्रॉयड 2.19.3 पर फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन फीचर का ऑप्शन दिया है। इस फीचर से WhatsApp की सिक्योरिटी और भी बढ़ जाएगी। साथ ही, यूजर्स की चैट भी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इसके अलावा, WABetaInfo ने बताया कि इसके अलावा व्हाट्सऐप फेसआईडी और टच आईडी फीचर पर भी काम कर रहा है।

WhatsApp में होगा नया सेक्शन 

रिपोर्ट में कहा गया है कि WhatsApp में एक नया सेक्शन होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट ऑथेन्टकैशन फीचर एनेबल करने का विकल्प होगा। यह फीचर बिलकुल iOS की तरह काम करेगा और एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम में भी उपलब्ध कराया जाएगा। यूजर्स को हर बार ऐप खोलते समय अपने फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल करना होगा।

WhatsApp fingerprint authentication feature

एंड्रॉयड बीटा पर हो रही है टेस्टिंग

व्हाट्सऐप में एक नया ऑप्शन मिल रहा है जिसकी मदद से इस फीचर को एक्टिवेट किया जा सकता है। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग एंड्रॉयड बीटा में की जा रही है। जल्द ही इसे iOS पर भी उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस फीचर से WhatsApp की सिक्योरिटी और मजबूत होगी।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर व्हाट्सऐप आपके फिंगरप्रिंट को डिटेक्ट नहीं कर पाता है तो आप अपने फोन के क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए ऐप को ओपन कर पाएंगे। फिलहाल, WhatsApp का नया फीचर डिवेलपमेंट के अल्फा स्टेज में है और यह Android Marshmallow और इससे ऊपर सभी व्हाट्सऐप यूजर को उपलब्ध कराया जाएगा।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयडएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की