लाइव न्यूज़ :

WhatsApp Web पर आया PIP फीचर, अब चैट करते हुए देखें वीडियो

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: December 21, 2018 18:09 IST

WhatsApp Web के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड रोल आउट शुरू कर दिया है। बता दें कि Android और iOS यूजर के लिए पहले ही इस फीचर को रिलीज कर दिया गया है। WABetaInfo अब इस फीचर का इस्तेमाल व्हाट्सऐप वेब यूजर भी कर सकते हैं।

Open in App

पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर के लिए लगातार नए फीचर जारी करता रहता है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में अपने एड्रॉयड वर्जन के लिए PiP मोड को जारी किया था। अब मिली जानकारी के मुताबिक व्हाट्सऐप ने WhatsApp Web के लिए पिक्चर-इन-पिक्चर मोड रोल आउट शुरू कर दिया है। बता दें कि Android और iOS यूजर के लिए पहले ही इस फीचर को रिलीज कर दिया गया है। WABetaInfo अब इस फीचर का इस्तेमाल व्हाट्सऐप वेब यूजर भी कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से व्हाट्सऐप वेब यूजर चैट बॉक्स पर शेयर हुए वीडियोज को डायरेक्ट देख सकेंगे साथ ही चैट भी कर सकेंगे।

फिलहाल PIP मोड अभी सिर्फ शेयर किए गए वीडियो के साथ काम करेगा। फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम वीडियो के लिए भी सपोर्ट जल्द ही करेगा।  इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए वेब यूजर्स को 0.3.1846 वर्जन का इस्तेमाल करना होगा। बता दें कि अभी यह फीचर शेयर हुए वीडियो के लिए ही काम करेगा।

इससे पहले यह खबर भी आई थी WhatsApp डार्क मोड फीचर पर भी काम कर रहा है। कंपनी जल्द ही यूजर्स के लिए यह अपडेट रोल आउट करेगी। डार्क मोड फीचर के जरिए बैकग्राउंड ब्लैक किया जा सकेगा अगर आप रात के वक्त ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। यूट्यूब, ट्विटर और गूगल मैप जैसे ऐप्स पहले से डार्क मोड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपऐपएंड्रॉयडआईओएस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की