लाइव न्यूज़ :

करीब आधे घंटे तक डाउन रहा व्हाट्सऐप, यूजर्स को मैसेज भेजने-प्राप्त करने में हुई परेशानी

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 07:13 IST

व्हाट्सऐप पर जैसे ही लोगों को मैसेज भेजने व प्राप्त करने में परेशानी हुई तो ट्विटर पर ‘व्हाटसऐपडाउन’ ट्रेंड करने लगा, हालांकि कुछ समय बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।  

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की।

नयी दिल्ली: व्हाट्सऐप के हजारों उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार रात को कुछ समय के लिए दिक्कत हुई क्योंकि उन्होंने इस मंच के माध्यम से संदेश भेजने और प्राप्त करने में कथित तौर पर परेशानी आने की शिकायत की।

हालांकि, सेवाएं जल्द ही बहाल हो गई। स्वतंत्र ट्रैकिंग पोर्टल ‘डाउनडिटेक्टर’ के मुताबिक उपयोगकर्ताओं ने दिक्कत होने की शिकायत की। हालांकि कंपनी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। ट्विटर पर ‘व्हाटसऐपडाउन’ ट्रेंड कर रहा था, हालांकि कुछ समय बाद सेवाएं सामान्य हो गईं।  

ऐप्स में समस्या भारतीय समयानुसार रात के 11.05 मिनट से शुरू हुई-

कुछ यूजर्स ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक व इंस्टाग्राम ओपेन तो हो रहे थे, लेकिन इंस्टाग्राम की न्यूज फीड रिफ्रेश नहीं हो रही थी। फेसबुक के इन सभी ऐप्स में समस्या भारतीय समयानुसार रात के 11.05 मिनट से शुरू हुई। फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। हमने कंपनी से स्टेटमेंट मांगा है, जिसे आते ही अपडेट किया जाएगा।

व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम आधे घंटे से काम नहीं कर रहे थे-

कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्हें लॉग इन में भी समस्या आ रही थी। व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम आधे घंटे से काम नहीं कर रहे थे। हालांकि फेसबुक ऐप की कई सर्विस काम कर रही थीं। इस दौरान दोनों सोशल मीडिया ऐप फेसबुक व इंस्टाग्राम ज्यादातर यूजर्स के लिए पूरी तरह बंद रहा।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :व्हाट्सऐपट्विटरसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: कर्नाटक के मंदिर में प्री-वेडिंग शूट करना पड़ा भारी, स्थानीय लोगों ने फोटोग्राफर को पीटा; 7 गिरफ्तार

ज़रा हटकेVIDEO: भरी क्लास बेंगलुरु के प्रोफेसर ने छात्र को कहा 'आतंकवादी', यूनिवर्सिटी ने की कार्रवाई

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की