लाइव न्यूज़ :

Whatsapp ने फेक मैसेज को लेकर सरकार को दिया जवाब, कहा- मैसेज को रोकना चुनौती

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: July 4, 2018 16:33 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले दिनों WhatsApp के जरिए बच्चों को अगवा करने की फेक खबर के बाद अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा- व्हाट्सऐप 'गैर-जिम्मेदार और विस्फोटक मैसेज' को अपने प्लेटफॉर्म पर फैलने से रोकेWhatsapp ने कहा, 'वह प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों एवं गलत सूचनाओं को लेकर चितिंत है

नई दिल्ली, 4 जुलाई: हाल ही में सोशल मीडिया व्हाट्सऐप पर एक फेक मैसेज वायरल होने के बाद देश के कई हिस्सों में मासूम लोगों की हत्या होने लगी है। मैसेज में लोगों को बच्चा चोरी गैंग के बारे में फेक खबर दी जा रही है। देश के कई राज्यों में हुई लोगों की हत्या को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार ने सख्ती दिखाते हुए Whatsapp को फेक न्यूज रोकने के दिशा निर्देश जारी किए थे। सरकार की ओर से व्हाट्सऐप को चेतावनी दी गई थी कि मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप 'गैर-जिम्मेदार और विस्फोटक मैसेज' को अपने प्लेटफॉर्म पर फैलने से रोके। अब इस संबंध में फेसबुक की स्वामित्व कंपनी Whatsapp ने जवाब दिया है।

Whatsapp ने कहा, 'वह प्लेटफॉर्म पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों एवं गलत सूचनाओं को लेकर चितिंत है। इस मामले में सरकार, समाज और टेक्नॉलजी कंपनियों को साथ मिलकर काम करने की जरूरत है।' फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीक मंत्रालय को एक पत्र लिखा है। पत्र में कंपनी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुए हिंसा के मामलों पर वह भी चिंतित है।

ये भी पढ़ें- Whatsapp बन रहा है मौत का जरिया, आपकी एक गलती दूसरों पर पड़ सकती है भारी

व्हाट्सऐप ने लेटर में लिखा, 'आपके 2 जुलाई के पत्र के लिए धन्यवाद। भारत सरकार की तरह हम भी इस मामले को लेकर फिक्रमंद हैं। हम मानते हैं कि यह एक चुनौती है और इससे निपटने के लिए सरकार, समाज और तकनीकी कंपनियों को साथ मिलकर काम करना होगा।'

Whatsapp फेक न्यूज रोकने के लिए तैयार कर रहा है रणनीति

व्हाट्सऐप ने कहा, "हम लोगों को नियमित रूप से बता रहे हैं कि ऑनलाइन सेफ कैसे रहें. उदाहरण के तौर पर हम हर रोज बताते हैं कि कैसे फेक न्यूज को पहचानें। साथ ही हम जल्द ही इस संबंध में एजुकेशनल मटेरियल मुहैया कराएंगे। इस साल पहली बार हमने फैक्ट चेकिंग संगठन के साथ काम करना शुरू कर दिया है ताकि अफवाहों और फेक खबर को फैलने से रोका जा सके और WhatsApp का इस्तेमाल करते हुए उसका जवाब दिया जा सके। उदाहरण के तौर पर हमने इस संबंध में मैक्सिको प्रेसीडेंशियल चुनाव के लिए काम किया था। इस दौरान चुनाव से संबंधित जानकारी को लेकर यूजर्स ने हजारों फेक मैसेज भेजे थे। इसके जवाब में हमने यूजर्स को सही जानकारी मुहैया कराई थी और बताया था कि क्या फेक है और क्या सही। हम ब्राजील में इसी प्रोग्राम पर 24 न्यूज कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं, उम्मीद है कि इन दोनों मामलों से जो हमें सीख मिली है उसे हम भारत में इस्तेमाल करते हुए फेक न्यूज रोक पाएंगे।"

ये भी पढ़ें- 3 कैमरों के बाद जल्द आ रहा है 9 लेंसों वाला अनोखा कैमरा स्मार्टफोन, ये हो सकती है कीमत

बता दें, भारत में व्हाट्सऐप के 20 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। कई दिनों से व्हाट्सऐप पर कुछ फर्जी खबर वायरल हो रही थी जिससे देश के कई हिस्सों में बेगुनाह लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही थी। खबरों को लेकर सरकार ने व्हाट्सऐप को निर्देश देते हुए कहा था कि Whatsapp को फर्जी मेसेजेज को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे। कंपनी अपनी जिम्मेदारी और जवाबदेही से बच नहीं सकती।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकसोशल मीडियाभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की