लाइव न्यूज़ :

मॉब लिंचिंग को मद्देनजर रखते व्हाट्सएप्प पर फर्जी खबर पकड़ने के लिए एप्प बनाने की तैयारी

By भाषा | Updated: July 29, 2018 20:17 IST

व्हाट्सएप्प पर अफवाहों से भीड़ के गुस्से जैसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमें महाराष्ट्र के रेनपाडा गांव में बच्चा चोर होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हाल में कर्नाटक के बीदर में भीड़ ने तीन लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 29 जुलाई: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप्प पर अफवाहों को खत्म करने और फर्जी खबरों की पहचान करने के लिए महानगर के एक संस्थान के विशेषज्ञों की टीम एक एप्लीकेशन बना रही है जो बताएगी कि कोई संदेश फर्जी है अथवा नहीं।इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी-डी) के सहायक प्रोफेसर पोन्नुरांगम कुमारगुरु टीम का नेतृत्व कर रहे हैं जो एप्प विकसित कर रही है। व्हाट्सएप्प पर अफवाहों से भीड़ के गुस्से जैसी कई घटनाएं हुई हैं जिसमें महाराष्ट्र के रेनपाडा गांव में बच्चा चोर होने के संदेह में पांच लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हाल में कर्नाटक के बीदर में भीड़ ने तीन लोगों को बच्चा चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर जख्मी कर दिया।प्रोफेसर का मानना है कि वर्तमान परिदृश्य में एप्लीकेशन उपयोगी साबित होगा जब कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिसमें लोग व्हाट्सएप्प पर फैली अफवाह के कारण हुई हिंसा का शिकार बन गए।उन्होंने कहा, ‘‘हम काफी संख्या में डाटा इकट्ठा कर रहे हैं और लोगों से 9354325700 नंबर पर संदेश फैलाने के लिए कहा है। इस संदेश का विश्लेषण किया जाएगा और इसी मुताबिक हम इस तरह के संदेश पर लगाम लगाने के लिए मॉडल बनाएंगे।’’ 

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :व्हाट्सऐप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनियाएक्टिव सिम के बिना नहीं चलेगा आपका WhatsApp, केंद्र ने साइबर क्राइम रोकने के लिए नए नियम जारी किए

कारोबारSIM Binding Rules: अब बिना सिम के नहीं चलेंगे व्हाट्सएप व अन्य मैसेजिंग ऐप, दूरसंचार विभाग ने सख्त किए नियम

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की