लाइव न्यूज़ :

WhatsApp चैटिंग के लिए नहीं होगी टाइप करने की जरूरत, बोलकर ऐसे भेजें मैसेज

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: January 16, 2019 13:32 IST

WhatsApp नए माइक फीचर्स के साथ पेश हुआ है जहां आप सिर्फ मैसेज को अपनी आवाज में टाइप करवा सकते हैं। इसके बाद आप पूरे मैसेज को किसी को भी भेज सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देअब आप व्हाट्सऐप में केवल माइक में बोलकर मैसेज भेज सकते हैंWhatsApp माइक फीचर्स में मैसेज को अपनी आवाज में टाइप कर सकते हैंयह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप  WhatsApp के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं। चैटिंग करने के लिए सबसे ज्यादा व्हाट्सऐप का ही इस्तेमाल किया जाता है। व्हाट्सऐप को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए-नए फीचर्स जारी करती रहती है। इसी के तहत व्हाट्सऐप अब आपको एक और सुविधा दे रहा है जिसके तहत अब आपको मैसेज भेजने के लिए टाइप करने की जरूरत नहीं है, आप बोलकर भी अपनी भाषा में मैसेज भेज सकते हैं। जी हां, अब आप व्हाट्सऐप में केवल माइक में बोलकर मैसेज भेज सकते हैं।

दरअसल, WhatsApp नए माइक फीचर्स के साथ पेश हुआ है जहां आप सिर्फ मैसेज को अपनी आवाज में टाइप करवा सकते हैं। इसके बाद आप पूरे मैसेज को किसी को भी भेज सकते हैं। यह फीचर एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है।

whatsapp

कीबोर्ड में मिलेगा माइक आइकन फीचर

बता दें कि डिक्टेशन फीचर पहले से ही स्मार्ट वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट और सिरी में मौजूद है। जबकि WhatsApp पर भी इस फीचर को शामिल कर दिया गया है।

ऐसे होगा फीचर का इस्तेमाल

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को सबसे पहले व्हाट्सऐप को ओपन करना होगा और उस कॉन्टैक्ट पर क्लिक करना होगा जिसे मैसेज भेजना है। अब कीबोर्ड में दिए गए माइक आइकन पर क्लिक करना होगा और जो मैसेज भेजना है उसे बोलकर टाइप करवा सकते हैं। अगर आपको कहीं कॉमा, फुलस्टॉप या फिर क्वेश्चन मार्क लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको comma, question mark और full stop जैसे कमांड देने होंगे। एक बार अपना मैसेज बोलने के बाद आपको सेंड बटन पर क्लिक करना होगा जिससे आपका मैसेज दूसरे यूजर तक पहुंच जाए।

लंबे मैसेज भेजने में होगी मदद

WhatsApp का यह फीचर उस वक्त काफी फायदेमंद होगा, जब आपको लंबा मेसेज भेजना होता है। जब भी आप लंबा मैसेज टाइप करते हैं तो उसमें काफी वक्त लगता है। जबकि बोलकर आप तुरंत मैसेज भेज सकते हैं।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसऐपटिप्स एंड ट्रिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की