लाइव न्यूज़ :

Whatsapp पर जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आने वाले हैं ये नए फीचर्स, चैटिंग होगी और भी मजेदार

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 19, 2018 09:21 IST

कंपनी जल्द ही नए अपडेट के साथ इस फीचर को लाने वाली है। बता दें कि Twitter और  YouTube में पहले से ही डार्क मोड फीचर मौजूद है।

Open in App
ठळक मुद्देव्हाट्सऐप लाने वाला है नया फीचर 'Swipe to Reply'यूजर्स राइट स्वाइप करके मैसेज का रिप्लाई कर सकेंगेWhatsapp डार्क मोड फीचर पर भी काम कर रही है

नई दिल्ली, 19 सितंबर: पॉपुलर मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कोई न कोई नया फीचर्स लाती रहती है। इसी के तहत व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए नया फीचर 'Swipe to Reply' लाने वाली है। इसके तहत यूजर्स बस दायीं ओर स्वाइप कर रिप्लाई कर सकेंगे। इसके अलावा व्हाट्सऐप जल्द ही एक डार्क मोड लाने की तैयारी कर रही है। व्हाट्सऐप यूजर्स इस फीचर की मांग काफी समय पहले से करते आ रहे हैं।

इसके अलावा खबर ये भी है कि व्हाट्सऐप नए अपडेट पर काम कर रही है जिसके तहत स्वाइप टू रिप्लाई का फीचर दिया जाएगा। बता दें कि ये फीचर iOS यूजर्स को काफी पहले ही दिया गया है, हालांकि एंड्रॉयड यूजर्स को यह फीचर नहीं दिया गया था। स्वाइप टू रिप्लाई फीचर के तहत यूजर्स राइट (दायीं तरफ) स्वाइप करके मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि डार्क मोड ब्लैक में बैकग्राउंड ब्लैक होता है और टेक्स्ट अलग-अलग कलर में दिखते हैं।

खबरों की मानें तो Facebook की स्वामित्व वाली कंपनी Whatsapp डार्क मोड पर काम कर रही है। कंपनी जल्द ही नए अपडेट के साथ इस फीचर को लाने वाली है। बता दें कि Twitter और  YouTube में पहले से ही डार्क मोड फीचर मौजूद है।

इससे पहले सोशल मीडिया वेबसाइट फेसबुक ने मैसेंजर के लिए भी डार्क मोड की घोषणा की थी लेकिन अभी तक इस फीचर को ऐप में नहीं शामिल किया गया है।

Whatsapp ने गूगल प्ले स्टोर पर हाल ही में बीटा प्रोग्राम के तहत वर्जन 2.18.282 सब्मिट किया है जिसमें स्वाइप टू रिप्लाई फीचर दिया गया है।

टॅग्स :व्हाट्सऐपफेसबुकएंड्रॉयड ऐप्सआईओएसमोबाइल ऐपस्मार्टफोन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

कारोबारSim Binding Rule 2026: WhatsApp चलाने वालों के लिए बड़ी खबर; जानें क्या है नया 'सिम बाइंडिंग' नियम, 1 मार्च हो गया लागू

ज़रा हटके43 रुपये में 'वर्ल्ड क्लास' सफर! विदेशी ने दिल्ली मेट्रो की तुलना लंदन से कर दी, देखें वीडियो

भारतRepublic Day 2026: गणतंत्र दिवस पर दोस्तों और अपनों को भेजें देशभक्ति के ये मैसेज, बेस्ट कलेक्शन यहां

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की