लाइव न्यूज़ :

WhatsApp पर आने वाला है ये खास फीचर, फॉरवर्ड मैसेज से ऐसे पा सकेंगे छुटकारा

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: April 6, 2019 14:58 IST

WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक व्हाट्सऐप अपने प्लैटफॉर्म पर दो नए फीचर 'Forwarding Info' और 'Frequently Forwarded' जारी करने वाला है। इनमें दिए फीचर Frequently Forwarded उस मैसेज के साथ दिखाई देगा जिसे 4 बार से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देWhatsApp ऐसा फीचर पेश करने वाली है जो बताएगा कि फॉरवर्ड किया गया मैसेज अब तक कितनी बार फॉरवर्ड किया जा चुका हैदो नए फीचर 'Forwarding Info' और 'Frequently Forwarded' जारी करने वाला हैनए अपडेट में ग्रुप सेटिंग में Frequently Forwaded messages का ऑप्शन दिखेगा

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नए फीचर पेश करता है। एक बार सेफेक न्यूज को ध्यान में रखते हुए व्हाट्सऐप पर दो फीचर जल्द आने वाले हैं। हाल ही में आई जानकारी के मुताबिक WhatsApp ऐसा फीचर पेश करने वाली है जिसकी मदद से यूजर्स ये जान पाएंगे कि उन्हें फॉरवर्ड किया गया मैसेज अब तक कितनी बार फॉरवर्ड किया जा चुका है।

WABetaInfo के ट्वीट के मुताबिक व्हाट्सऐप अपने प्लैटफॉर्म पर दो नए फीचर 'Forwarding Info' और 'Frequently Forwarded' जारी करने वाला है। इनमें दिए फीचर Frequently Forwarded उस मैसेज के साथ दिखाई देगा जिसे 4 बार से ज्यादा बार फॉरवर्ड किया जाएगा। इसके साथ ही इस फीचर में एक और नए अपडेट को जोड़ा जाएगा जिसे खास तौर पर ग्रुप को ध्यान में रखकर पेश किया जाएगा।

WaBetaInfo ने ट्वीट कर जानकारी दै है कि नए अपडेट में ग्रुप सेटिंग में Frequently Forwaded messages का ऑप्शन दिखेगा, जिसकी मदद से यूजर्स यह तय कर पाएंगे कि Frequently Forwaded messages ग्रुप में भेजे जा सके या नहीं।

किस तरह करेगा काम ये फीचर

इसके लिए व्हाट्सऐप के किसी ग्रुप में जाना होगा, फिर इसमें ग्रुप सेटिंग पर टैप करना होगा। इसमें Frequently Forwaded messages नजर आएगा जिसपर क्लिक करते ही ‘Allow’ और ‘Dont Allow’ दो ऑप्शन मिलेंगे।

WhatsApp

इनमें अगर आप Allow को सेलेक्ट करते हैं तो ग्रुप में कोई Frequently Forwaded messages मैसेज भेज सकता है और अगर Dont Allow सेलेक्ट करते हैं तो ग्रुप में Frequently Forwaded messages नहीं भेजे जा सकते हैं। फिलहाल इस फीचर की 2.19.97 beta में टेस्टिंग की जा रही है।

इसके अलावा दूसरे फीचर 'Forwading Info' की बात करें तो इस फीचर से यूजर्स को यह जानकारी मिलेगी कि कोई मेसेज कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। मगर ध्यान रहे कि यह जानकारी आपको तभी पता चलेगी, जब आप खुद वह मैसेज किसी और को फॉरवर्ड करेंगे।

टॅग्स :व्हाट्सऐपएंड्रॉयड ऐप्समोबाइल ऐपऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

कारोबारपूछ एआई का टर्न ओवर 50 लाख का और 25000 करोड़ रुपए का एमओयू किया?, जल्दी ही नाता तोड़ेगी योगी सरकार! 

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

स्वास्थ्यकौन हैं हर्ष सिंह?, देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने की?

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की